पहले दिन उदयपुर में एक भी नामांकन नहीं
उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। राजस्थान में 200 विधानसभा सीटों के लिए सोमवार को अधिसूचना जारी होने के साथ ही नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई है। नामांकन भरने की अंतिम तारीख 6 नवंबर रहेगी। इस अवधि में 5 नवंबर को रविवार होने से नामांकन दाखिल नहीं किए जा सकेंगे।
जिला निर्वाचन कार्यालय से प्राप्त जानकारी अनुसार नामांकन प्रक्रिया के पहले दिन सोमवार को उदयपुर जिला निर्वाचन क्षेत्र में किसी भी प्रत्याशी ने नामांकन दाखिल नहीं किया। इधर घाटोल से कांग्रेस प्रत्याशी नानालाल निनामा, चौरासी से निर्दलीय रणछोड़ लाल, गढ़ी से निर्दलीय पंकज चरपोटा ने नामांकन दाखिल किया है।
7 नवंबर को नामांकन पत्रों की होगी जांच
नामांकन प्रपत्रों की जांच 7 नवम्बर को की जाएगी जबकि नामांकन वापस लेने की अंतिम तारीख 9 नवम्बर है। पूरे प्रदेश में एक ही चरण में 25 नवम्बर को मतदान प्रक्रिया संपन्न होगी। मतगणना 3 दिसम्बर को होगी।
डिसक्लेमर:एआर लाइव न्यूज(AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।


