AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

लुटेरे ही लुट गए.! फर्जी एसीबी टीम ने कई सरकारी अधिकारियों से लाखों रूपए वसूले

Lucky Jain by Lucky Jain
October 27, 2023
Reading Time: 1 min read
fake acb team extorted money from government employees in rajasthan


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

एसीबी टीम ने किया फर्जी एसीबी गिरोह का खुलासा

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो मुख्यालय ने एक ऐसे गिरोह का खुलासा किया है, जो एसीबी अधिकारी बनकर सरकारी अधिकारियों से ही वसूलियां कर रहा था। गिरोह के आरोपियों ने खुद के एसीबी के फर्जी आईडी कार्ड तक बनाए हुए थे, वे सरकारी विभागों के अधिकारी-कर्मचारियों को फोन करते, एसीबी के उनके खिलाफ जांच चलने की बात कहकर धमकाते और फाइल को बंद करवाने के नाम पर वसूलियां करते। (fake acb team extorted case)

एसीबी कोटा डीआईजी कल्याणमल मीणा ने बताया कि झालावाड़ निवासी वैभव अग्रवाल और कोटा निवासी देवेन्द्र राठौड़ को डिटेन कर बारां जिले के शाहबाद पुलिस के सुपुर्द किया है। एसीबी को गोपनीय सूचना प्राप्त हुई थी कि कुछ लोग एसीबी का भय दिखाकर सरकारी अधिकारियों से भारी मात्रा में धनराशि वसूलने का काम कर रहे हैं। इस पर मामले में निगरानी कर दोनों आरोपियों को पकड़ा गया और जिन जिलों के अधिकारियों से वसूली कर रहे थे,संबंधित जिले में मामला दर्ज करवाकर पुलिस ने इन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

लोगों में चर्चा है कि एसीबी से वही अधिकारी डरते हैं, जो भ्रष्टाचार में लिप्त रहे हों और आमजनता से उनके कार्यों के लिए रिश्वत लेते हैं। ऐसे में ऐसे अधिकारियों से वसूली करने वाले गिरोह की लोगों में खूब चर्चा है।

एसीबी में जांच लंबित होने की बात कहकर धमकाते थे

जांच में पाया गया है कि आरोपियों ने एसीबी मुख्यालय के फर्जी लेटरपैड बनाए और इसके बाद सरकारी अधिकारियों को चिह्नित किया। ये आरोपी चिह्नित किए गए सरकारी अधिकारियों को फोन करते, उनके खिलाफ एसीबी में जांच लंबित होने की झूठी सूचना देते या फिर फर्जी लेटरपैड पर एसीबी का नोटिस देकर उक्त सरकारी अधिकारी से संपर्क करते थे। इसके बाद मामले को निपटाने या लंबित जांच को रफा-दफा करने की एवज में उन सरकारी अधिकारियों से मोटी रकम वसूलते।

आरोपियों ने इस तरह से डूंगरपुर, बारां, नागौर सहित अन्य जिलों के कई सरकारी अधिकारियों से लाखों रूपए की वूली की है।
अधिकारी को भरोसे में लेने के लिए उक्त आरोपी रूपए लेकर उन्हें फर्जी रसीद तक दे देते थे। आरोपी यह राशि अधिकारी से नकद लेते थे, या खुद के या परिजन व रिश्तेदार के खाते में ट्रांसफर करवाते थे।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज(AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं। एआर लाइव न्यूज का अधिकृत यू-ट्यूब चैनल लिंक

Tags: ACB Rajasthanacb rajasthan newsACB Udaipurar live newsfake acb team extorted casefake acb team extorted money from government employees in rajasthanlatest news in hindiRajasthanrajasthan acbrajasthan newsudaipurUdaipur news

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .