AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

सीएम अशोक गहलोत की 5 नई गारंटी: ओपीएस कानून लाया जाएगा

Devendra Sharma by Devendra Sharma
October 27, 2023
Reading Time: 1 min read
5 guarantees of cm ashok gehlot


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

कॉलेज स्टूडेंट्स को फ्री में लैपटॉप, 2 रुपए किलो में गोबर खरीदेगी सरकार

जयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। विधानसभा चुनाव की सरगर्मियों के बीच मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने जनता को पांच गारंटियां देने के रूप में बड़ी घोषणाएं की है। (5 guarantees of cm ashok gehlot) मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने गुरूवार को जयपुर में प्रेस कांफ्रेंस में इन गारंटियों की घोषणा करते हुए कहा कि राजस्‍थान में कांग्रेस की सरकार रिपीट हुई तो इन गारंटियों को पूरा किया जाएगा। इनका लाभ सभी परिवारों को मिलेगा।

गहलोत ने ये पांच गारंटियां दी

गौधन गारंटी : कांग्रेस ने वादा किया है कि सत्ता में आने के बाद गौधन योजना प्रारंभ की जाएगी। इस योजना के तहत हर पशुपालक से 2 रुपए किलो में गोबर खरीदी जाएगी। किसानों से जुड़ी इस तरह की योजना छत्तीसगढ़ में चल रही है।

ओपीएस कानून बनेगा: राजस्थान में सरकार रिपीट हुई तो राज्य कर्मचारियों को गारंटी से ओपीएस का लाभ (ओल्ड पेंशन स्कीम) दिया जाएगा। इसके लिए सरकार ओपीएस कानून लाएगी। राजस्थान में सरकार ओल्ड पेंशन स्कीम लागू कर चुकी है। अब इसे एक्ट बनाने की गारंटी दी गई है।

फ्री लैपटॉप \ टेबलेट गारंटी : गहलोत ने उच्च शिक्षा के लिए हर स्टूडेंट को फ्री लैपटॉप और टैबलेट देने की गारंटी दी है। कोई भी स्टुडेंट अगर कॉलेज में एडमिशन लेता है तो पहले साल उसे लैपटॉप या टैबलेट मुफ्त में दिया जाएगा।

अंग्रेजी मीडिया शिक्षा की गारंटी: प्रदेश में सरकार रिपीट हुई तो हर विद्यार्थी को अंग्रेजी माध्यम से शिक्षा की गारंटी दी जाएगी।

प्राकृतिक आपदा राहत गारंटी : प्राकृतिक आपदा की स्थिति में हर परिवार के लिए 15 लाख रुपए तक का मुफ्त बीमा किया जाएगा।

अब तक गहलोत ने 7 गारंटियों की घोषणा की

गौरतलब है कि 25 अक्टूबर को भी मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने महिलाओं के लिए दो गारंटियों की घोषणाएं की थी। जिसमें पहली घोषणा हर परिवार की महिला मुखिया को 10000 रूपए सालान देने और दूसरी गारंटी में 500 रूपए में सिलेंडर उपलब्ध करवाने के जरूरमंदों का दायरा बढ़ाकर करीब 1 करोड़ 5 लाख परिवारों को 500 रूपए में घरेलू गैस सिलेंडर देने की घोषणा की थी। इस तरह से इस चुनाव में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने 7 गारंटियों की घोषणा की है।

डिसक्लेमर:एआर लाइव न्यूज(AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

Tags: 5 guarantees of cm ashok gehlotar live newsassembly election 2023Assembly Elections 2023CM Ashok Gehlotlatest news in hindiopsRajasthan Assembly Elections 2023rajasthan newsrajasthan vidhansabha chunav 2023Udaipur news

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .