झुंझुनूं,(एआर लाइव न्यूज)। राजस्थान विधानसभा चुनाव अभियान के तहत बुधवार को कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने झुंझुनूं के अरड़ावता में पूर्व केंद्रीय मंत्री पद्मश्री स्व. शीशराम ओला की प्रतिमा का अनावरण किया। इसके बाद प्रियंका गांधी ने जनसभा को संबोधित किया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, कांग्रेस प्रदेश प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा, पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा सहित कांग्रेस के कई दिग्गज नेता मौजूद रहे।
जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने चुनावी वादे भी कर डाले। अशोक गहलोत ने कहा हमारी सरकार आई तो हम गृह लक्ष्मी गारंटी देंगे, जिसके तहत परिवार की मुखिया को हर साल 10 हजार रुपए दिए जाएंगे। इसके साथ ही 500 रुपए में गैस सिलेंडर पाने वालों का दायरा बढ़ाया जाएगा, जिसके तहत प्रदेश में का दायरा बढाएंगे, उन्होंने कहा कि हमारी योजनाओं के बदौलत करोड़ लाख परिवारों को 500 रूपए में घरेलू सिलेंडर मिलेगा।

तीन काले कानूनों के लिए केन्द्र सरकार को घेरा
सीएम गहलोत ने कहा कि शीशराम ओला जी को जिस समय पद्मश्री मिला, उस समय हम पढ़ते थे, एक नाम सुना करते थे शीशराम ओला। किसानों की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि काले कानून बनाने वाली केंद्र सरकार को किसानों के आगे झुकना पड़ा और काले कानून वापस लिए।
डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज(AR Live News)से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।


