AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

मेवाड़ राजपरिवार के विश्वराज सिंह मेवाड़ भाजपा में हुए शामिल, अटकलें तो लक्ष्यराज सिंह की थीं..

Devendra Sharma by Devendra Sharma
October 17, 2023
Reading Time: 1 min read
Mewar royal family's son Vishwaraj Singh Mewar joins BJP


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। पिछले लंबे समय से अटकलें लगाई जा रही थीं कि मेवाड़ राज परिवार के सदस्य लक्ष्यराजसिंह मेवाड़ भाजपा में शामिल हो सकते है। इन्ही अटकलों के बीच मंगलवार को राज परिवार के ही सदस्य विश्वराज सिंह मेवाड़ भाजपा में शामिल हो गए। विश्वराज सिंह “मेवाड़ के पूर्व महाराणा महेंद्र सिंह मेवाड़” के बेटे हैं। (Vishwaraj Singh Mewar join BJP) विश्वराज सिंह मेवाड़ के साथ ही करणी सेना के संस्थापक रहे लोकेंद्रसिंह कालवी के बेटे भवानी सिंह कालवी भी आज भाजपा में शामिल हुए।

दिल्ली में भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने के समय पार्टी के प्रदेश प्रभारी अरूण सिंह, प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी, केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल और राजसमंद सांसद एवं इस बार के विधानसभा चुनाव में विद्यानगर से भाजपा की प्रत्याशी दीया कुमारी की मौजूदगी रही। भाजपा जॉइन करने के साथ ही विश्वराज सिंह मेवाड़ के इस विधानसभा चुनाव या आगामी लोकसभा चुनाव में मेवाड़ की किसी सामान्य सीट से चुनाव लड़ाने के कयास भी लगने शुरू हो गए हैं।

विश्वराज के पिता महेंद्र सिंह मेवाड़ भाजपा और कांग्रेस दोनों पार्टी से लड़ चुके हैं लोकसभा चुनाव

विश्वराज के पिता महेंद्र सिंह मेवाड़ चित्तौड़गढ़ सांसद रह चुके हैं। महेंद्र सिंह मेवाड़ को 1989 में भाजपा ने चित्तौड़ लोकसभा सीट से प्रत्याशी बनाया। उस चुनाव में उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी निर्मला कुमारी को 191738 वोट से हराया। हालांकि 1991 के लोकसभा चुनाव में महेंद्र सिंह मेवाड़ चित्तौड़ लोकसभा सीट से ही कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़े, उस चुनाव में महेंद्र सिंह मेवाड़ को हार का सामना करना पड़ा था, भाजपा प्रत्याशी जसवंत सिंह ने उन्हें 18418 वोट से हरा दिया था।

यह भी पढ़ें : भाजपा की पहली सूची ने राजस्थान में कई दावेदारों के भ्रम तोड़े

डिसक्लेमर:एआर लाइव न्यूज(AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

Tags: ar live newsbjpBJP RajasthanLakshyaraj Singh Mewarlatest news in hindiMahendra Singh MewarMewar royal familynational newsrajasthan newsudaipurUdaipur newsudaipur news updateVishwaraj Singh MewarVishwaraj Singh Mewar join BJPVishwaraj Singh Mewar join BJP Mewar royal family member

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .