AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

डॉक्टर्स अब विज्ञापन के जरिए खुद का प्रमोशन नहीं कर सकेंगे : डॉ.अरविंदर सिंह

Lucky Jain by Lucky Jain
October 16, 2023
Reading Time: 1 min read
Dr Arvinder Singh said now doctors will not promote and advertise themselves on social media and google


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

एनएमसी की गाइड लाइंस का दिया हवाला

जयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। जयपुर में कॉस्मेटिक गायनेकोलॉजी क्षेत्र में सेवाएं दे रहे डॉक्टर्स के लिए आयोजित हुई सेमिनार में मुख्य वक्ता अर्थ ग्रुप के सीईओ डॉ. अरविंदर सिंह (ARTH CEO Dr. Arvinder Singh Dr. Arvinder Singh) ने कई कानूनी पहलुओं पर चर्चा की और डॉक्टर्स को एनएमसी की नई गाइडलाइंस के बारे में बताया। डॉक्टर अरविंदर सिंह ने कहा एनएमसी की हाल ही आयी गाइडलाइंस के अनुसार अब डॉक्टर्स खुद का सोशल मीडिया पर प्रचार नहीं कर सकेंगे। यहां तक कि उनके बतौर डॉक्टर प्रोफाइल को बूस्ट कर गूगल रेटिंग में लाने पर भी रोक रहेगी।

डॉ. अरविंदर सिंह ने सेमिनार में कंस्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट और क्लीनिकल इस्टैब्लिशमेंट एक्ट की विस्तृत विश्लेषण और विवेचना की। उन्होंने कहा आने वाले समय में हर डॉक्टर को मेडिकल लॉ और उसमें होने वाले संशोधनों की जानकारी होना जरूरी है। कानून की जानकारी और कानून की पालना से ही कानूनी कार्यवाही से बचा जा सकता है।

कॉस्मेटिक स्त्री विज्ञान को लेकर डॉक्टर से अपेक्षाएं ज्यादा होती हैं

कॉस्मेटिक स्त्री विज्ञान को लेकर डॉ. अरविंदर सिंह ने कहा कि ज्यादातर लोग खासकर महिलाएं सौंदर्य सम्बंधित समस्याओं के निवारण को लेकर डॉक्टर के पास आती हैं, ऐसे में डॉक्टर ने उनकी अपेक्षा भी बहुत ज्यादा होती है। ऐसी परिस्थिति में डॉक्टर्स के लिए यह आवश्यक है कि वह उचित काउंसलिंग के द्वारा सही अपेक्षा निर्धारित करे।

जयुपर के कॉस्मेटिक प्लास्टिक सर्जन डॉ. सौरभ राव और स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. श्रद्धा गोयल द्वारा आयोजित की गयी सेमिनार में डॉक्टर सिंह ने अपने साथियों से प्रैक्टिस को नैतिकता और कानून के आईने में देखने का आग्रह किया। उन्होंने कहा हम सभी चिकित्सक प्रैक्टिस में सर्वोच्च मानकों को बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है।

यह भी पढ़ें : भारत में यहां होते हैं कॉस्मेटिक डर्मेटोलॉजी के कोर्स

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज(AR Live News)से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

Tags: ar live newsARTH Ceo dr arvinder singharth grouparth group udaipurbest Cosmetic Dermatologist in udaipurdr arvinder singhdr arvinder singh best Dermatologistdr arvinder singh institute of aesthetic medicine cosmetic and laserlatest news in hindirajasthan newsudaipurUdaipur newsudaipur news update

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .