AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

मानसून रिपोर्टः राजस्थान में माउंट आबू रहा टॉप परः सीजन में 2329 मिलीमीटर बारिश हुई

Devendra Sharma by Devendra Sharma
October 11, 2023
Reading Time: 1 min read
Monsoon report rajasthan 2023 Nakki Lake Mount Abu


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मेवाड़ में सबसे अधिक 1424 मिमी बारिश बांसवाड़ा के दानपूर में हुई

देवेंद्र शर्मा,उदयपुर(एआर लाइव न्यूज)। इस मानसूनी सीजन में बारिश के मामले में पूरे राजस्थान में सिरोही जिले में स्थित माउंट आबू टॉप पर रहा। यहां पूरे सीजन में कुल 2329 मिलीमीटर बारिश हुई है। मेवाड़ में सबसे अधिक 1424 मिलीमीटर बारिश बांसवाड़ा जिले के दानपूर में हुई है। दानपूरे पूरे राजस्थान में तीसरे स्थान पर है जबकि 1432 मिमी बारिश के साथ सिरोही जिले का केर दूसरे स्थान पर रहा। चौथे स्थान पर सिरोही जिले का शिवगंज रहा। यहां कुल 1410 मिलीमीटर बारिश हुई।

जलसंसाधन विभाग की मानसूनी रिपोर्ट के अनुसार राजस्थान में कुल 668 स्टेशनों पर बारिश मापी गई। जलसंसाध विभाग और तहसील मुख्यालयों पर स्थापित होने वाले इन स्टेशनों पर प्रत्येक 24 घंटों की बारिश का रिकॉर्ड रखा जाता है। इस साल 1 जून से मानसून विदा होने तक यानी 4 अक्टूबर 2023 तक बारिश के मामले में राजस्थान में माउंट आबू टॉप पर रहा। यहां पूरे
सीजन में 2329 मिलीमीटर बारिश हुई। सिरोही जिले में आबूरोड में 1136,रेवदर 1066, शिवगंज 1410, केर 1432 और ओरा टैंक क्षेत्र में 1095 मिमी बारिश हुई।

इस साल 25 जून को मेवाड़-हाड़ोती के रास्ते मानसून ने राजस्थान में प्रवेश किया था। कई दौर की बारिश के बाद 25 सितंबर को जैसलेर, बाड़मेर के कुछ भागों से मानसून की विदाई शुरू हुई थी। उसके बाद 3 अक्टूबर को मानसून मेवाड़ सहित राजस्थान के शेष सभी भागों से भी विदा हो गया।

उदयपुर शहर में 588 मिमी बारिश हुई

1 जून 2023 से 4 अक्टूबर को मानसून विदा होने तक बांसवाड़ा जिले के दानपूर में सबसे अधिक 1424 मिलीमीटर बारिश दानपूर में हुई। बागीदौरा 1280, बांसवाड़ा 1245, केसरपुरा 1194, सज्जनगढ़ 1162, भूंगड़ा 1154 और कुशलगढ़ में 1069 मिमी बारिश हुई। जाते जाते मानसून ने बांसवाड़ा जिले के कई स्थानों पर खूब बारिश की। उदयपुर शहर में 588 मिमी बारिश हुई।

राजसमंद के गढ़बोर में 1015 मिमी बारिश

राजसमंद जिले के गढ़बोर चारभूजा जी में सबसे ज्यादा 1015 मिमी बारिश हुई जबकि राजसमंद तहसील मुख्यालय पर 742 मिमी बारिश हुई। इस क्षेत्र में तेज बारिश का दौर चलने से इस बार राजसमंद झील में समय रहते पानी की आवक शुरू हुई और आशानुरूप झील का जलस्तर भी बढ़ा। नाथद्वारा में 725 और कुंभलगढ़ 948 मिमी बारिश हूई।

प्रतापगढ़ तहसील मुख्यालय पर 1302 मिमी बारिश

प्रतापगढ़ में तहसील मुख्यालय पर सर्वाधिक 1302 मिमी बारिश हुई। पिपलखूट में 995, छोटी सादड़ी में 933 और जाखम बांध पर 703 मिमी बारिश हुई। डूंगरपुर के गलियाकोट में सबसे ज्यादा 874 मिलीमीटर बारिश हुई। जिला मुख्यालय पर 391 मिमी बारिश हुई। चित्तौड़ में संदेसर में सबसे ज्यादा 828 मिलीमीटर बारिश हुई जबकि जिला मुख्यालय पर 765 मिलीमीटर बारिश हुई।

डिसक्लेमर:एआर लाइव न्यूज(AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

Tags: ar live newslatest news in hindimausam newsMonsoon report rajasthan 2023rajasthan newsUdaipur newsudaipur news updateudaipur weather updateweather forecast udaipurweather update

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .