1 IAS और 53 RAS अधिकारियों के हुए तबादले
जयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। विधानसभा चुनाव की आचार संहिता से ठीक पहले राजस्थान में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल हुआ है। कार्मिक विभाग ने प्रदेश में 1 IAS और 53 RAS अधिकारियों की तबादला सूची जारी की है।
कार्मिक विभाग ने RAS राजेश जोशी को उदयपुर में यूआईटी सचिव के पद पर लगाया है। जोशी वर्तमान में उप सचिव राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड जयपुर में पद स्थापित थे। जोशी के पिछले काफी समय से उदयपुर यूआईटी में सचिव पद पर नियुक्ति होने के कयास लगाए जा रहे थे। मुलतः जयपुर के रहने वाले जोशी का अब तक का ज्यादातर कार्यकाल कोटा क्षेत्र में ही रहा। वे कोटा में यूआईटी सचिव, ओएसडी और उप सचिव के पद पर रह चुके है। जोशी ने शनिवार दोपहर बाद यूआईटी उदयपुर में पद भार भी संभाल लिया।
सीआर देवासी होंगे सीईओ जिला परिषद उदयपुर
सीआर देवासी को सीईओ जिला परिषद उदयपुर, कैलाश चंद्र शर्मा को मुख्य कार्यकारी अधिकारी नाथद्वारा मंदिर मंडल लगाया गया है। एसीइओ स्मार्ट सिटी कृष्णपालसिंह चौहान का तबादला नव गठित सलूंबर जिले में एडीएम पद पर किया गया है।
प्रकाश चंद्र रैगर को एसडीओ सराड़ा, दुर्गा शंकर मीणा को मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद प्रतापगढ़, सुनील कुमार को एसडीओ साबला और कपिल कोठारी को एसडीओ धरियावद लगाया गया है। IAS डॉ. धीरज कुमार सिंह को उपखंड अधिकारी व उपखंड मजिस्ट्रेट खींवसर नागौर में लगाया गया है।
डिसक्लेमर:एआर लाइव न्यूज(AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।


