Site iconSite icon AR Live News

एशियन गेम्स 2023 : एचएस प्रणॉय ने 1982 के बाद भारत को पुरुष सिंगल्स बैडमिंटन पदक दिलाया

Asian Games 2023Asian Games 2023

हांगझोऊ (एआर लाइव न्यूज)। भारतीय पुरुष एकल बैडमिंटन एचएस प्रणॉय ने एशियन गेम्स 2023 (Asian Games 2023) में मलेशिया के ली ज़ी जिया के खिलाफ क्वार्टरफाइनल में शानदार प्रदर्शन करते हुए अपना पदक पक्का किया। ​​दुनिया के 7वें नंबर के खिलाड़ी एचएस प्रणॉय ने 21-16, 21-23, 22-20 से जीत दर्ज करते हुए सेमीफाइनल में जगह बनाई।

एचएस प्रणॉय ने पहला गेम जीता और दूसरे गेम में उनके पास दो मैच प्वाइंट थे। इसके बाद तीसरे गेम में ली ज़ी जिया ने 2 मैच प्वाइंट के साथ बढ़त हासिल करने की कोशिश की लेकिन प्रणॉय ने इस बार लगातार 4 अंक बनाकर क्वार्टरफाइनल जीत लिया।

भारत को मिला अपना दूसरा पुरुष एकल बैडमिंटन पदक विजेता

एचएस प्रणॉय का यह पहला एशियन गेम्स सिंगल्स बैडमिंटन पदक है। इससे पहले 1982 में सैयद मोदी ने पुरुष एकल बैडमिंटन पदक जीता था। इस तरह 41 वर्ष बाद भारत को अपना दूसरा पुरुष एकल बैडमिंटन पदक विजेता भी मिल गया।

Exit mobile version