AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

जम्मू, महाराष्ट्र, विदर्भ ने क्वार्टर फाइनल में जगह की पक्की

Devendra Sharma by Devendra Sharma
October 4, 2023
Reading Time: 1 min read
3rd national physical disability t20 cricket championship jammu maharashtra and vidarbha team reached in quarter final


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नेशनल शारीरिक दिव्यांग टी-20 क्रिकेट चैंपियनशिप

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। नारायण सेवा संस्थान व डीसीसीआई के साझे में उदयपुर में चल रही तीसरी नेशनल शारीरिक दिव्यांग क्रिकेट चैंपियनशिप के सातवे तीन बुधवार को आठ मैच खेले गए। अब तक हुए मैच में जीत दर्ज करते हुए जम्मू, महाराष्ट्र और विदर्भ तीनों टीमों ने क्वार्टर फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। 3rd National Physical Disability T20 Cricket Championship

संस्थान अध्यक्ष प्रशांत अग्रवाल ने बताया कि पहली पारी में गुजरात v/s चंडीगढ़, हरियाणा v/s गोवा, विदर्भ v/s उत्तराखंड और बड़ौदा v/s मध्यप्रदेश के बीच मुकाबले हुए। जिसमें गुजरात, हरियाणा, एमपी और विदर्भ विजयी हुए। गुजरात के मुख्तार बिहारी ने 10 बॉल पर 20 रन 2 कैच और 1 विकेट, हरियाणा के सन्नी ने 53 रन, एमपी के योगेंद्र ने 18 बॉल पर 55 रन और विदर्भ के अर्जुन वैद्य ने 3 ओवर में 5 रन खर्च कर 3 विकेट लेने पर मैन ऑफ द मैच चुना गया।

मेजबान राजस्थान क्वार्टर फाइनल तक भी नहीं पहुंच सकी

दूसरी पारी में मेजबान राजस्थान ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करते हुए 19.2 ओवर में 125 रन बनाए। जबाब में हिमाचल ने 13.1 ओवर में लक्ष्य हासिल कर 9 विकेट से जीत दर्ज की। इसके साथ ही मेजबान की तीसरी हार के चलते क्वार्टर फाइनल खेलने का सपना टूट गया। अन्य मुकाबलों में यूपी v/s हैदराबाद, तमिलनाडु v/s मुम्बई और पंजाब v/s दिल्ली के मध्य हुए। जिसमें हैदराबाद, तमिलनाडु और पंजाब जीते। हिमाचल के अंकित और संजय शर्मा ने अर्धशतक लगाए।

हैदराबाद के श्रीनिवास मैन ऑफ द मैच बने

हिमाचल के अंकित ने 30 बॉल पर 63 रन, तमिलनाडु के शान मुगन ने 20 बॉल पर 58 रन, पंजाब के गुरदीप सिंह काले ने 44 बॉल पर 55 रन और हैदराबाद के श्रीनिवास ने 43 बॉल में 53 रन बनाने पर मैन ऑफ द मैच विजेता बने। जिला सेशन न्यायाधीश एवं सचिव जिला विधिक प्राधिकरण कुलदीप शर्मा, नितिन कुमार,बसंती कालरा,विक्रम सिंह ने खिलाड़ियों को पुरस्कार वितरण किया। गुरुवार को केंद्रीय राज्य मंत्री प्रतिमा भौमिक खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाएगी।

Tags: 3rd National Physical Disability T20 Cricket Championship3rd national physical disability t20 cricket championship jammu maharashtra and vidarbha team reached in quarter finalar live newsDCCIjammu maharashtra and vidarbha team reached in quarter finallatest news in hindinarayan seva sansthanrajasthan royalsudaipurUdaipur newsudaipur news update

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .