AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

डिसेबल्ड नेशनल टी-20 क्रिकेट चैंपियनशिप : मेजबान राजस्थान की दूसरी हार

Lucky Jain by Lucky Jain
October 3, 2023
Reading Time: 1 min read
3rd national physical disability t20 cricket championship host rajasthan loss two match continously


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp
  • अपराजित रहीं मुंबई, महाराष्ट्र, विदर्भ और जम्मू में होगा कड़ा मुकाबला
  • नारायण सेवा संस्थान, राजस्थान रॉयल्स एवं डीसीसीआई के साझे में शुरू हुई चैंपियनशिप का छठवां दिन

उदयपुर। नारायण सेवा संस्थान, डीसीसीआई और राजस्थान रॉयल्स के संयुक्त तत्वावधान में पिछले छह दिन से चल रही थर्ड नेशनल फिजिकल डिसेबिलिटी टी-20 क्रिकेट चैंपियनशिप मे दिव्यांग खिलाड़ी हर दिन अपने ही रिकॉर्ड तोड़ रहे हैं। मंगलवार को हुए आठ मुकाबलों में जम्मू, हरियाणा, विदर्भ, मध्य प्रदेश, कर्नाटक, मुंबई, उड़ीसा और हैदराबाद की टीमों ने जीत दर्ज की। 3rd national physical disability t20 cricket championship

नारायण सेवा संस्थान अध्यक्ष प्रशांत अग्रवाल ने बताया कि मंगलवार को पहली पारी में जम्मू v/s आंध्रा, हरियाणा v/s बिहार, विदर्भ v/s गुजरात, और मेजबान राजस्थान v/s मध्य प्रदेश से मैच हुए। जिसमें जम्मू, हरियाणा, विदर्भ और मध्य प्रदेश ने जीत दर्ज की। मैन ऑफ द मैच जम्मू के निखिल मन्हास, हरियाणा के पवन कुमार, एमपी के गोपाल और विदर्भ के सचिन हरिश्चंद्र बने। आंध्रा के अखिल रेड्डी ने अर्धशतक लगाया और जम्मू के वसीम इकबाल ने 4 ओवर में 13 रन देकर 4 विकेट लिए। उत्तराखंड के दीपक ने भी 4 ओवर में 24 रन खर्च कर 4 विकेट लिए।

मेजबान राजस्थान के लिए बढ़ी चुनौती

दूसरी पारी में बड़ौदा v/s कर्नाटक, मुम्बई v/s गोवा, बंगाल v/s उड़ीसा और हैदराबाद v/s उत्तराखंड के बीच मुकाबला हुआ। जिसमें कर्नाटक, मुंबई, उड़ीसा और हैदराबाद जीते। मैन ऑफ द मैच हैदराबाद के श्रीनिवास नायक, कर्नाटक के संभाजी, मुंबई के रविंद्र संते व उड़ीसा के बलराम बस्ती रहे।

वीडियो में देखें मेजबान राजस्थान और मध्यप्रदेश के बीच हुए मैच के हाईलाइट्स

इस प्रतियोगिता में मुंबई, महाराष्ट्र, विदर्भ और जम्मू की टीमें अविजित है। राजस्थान ने तीन में से दो मैच खोये है। अभी लीग के दो मुकाबले बाकी है अगर मेजबान दोनों मुकाबले जीतती है तो क्वाटर फाइनल खेलने की संभावना है। कल हिमाचल से मुकाबले पर नजर रहेगी।

Tags: 3rd National Physical Disability T20 Cricket Championshipar live newsDCCIlatest news in hindinarayan seva sansthanrajasthan royalsudaipurUdaipur news

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .