AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

इंडिया स्मार्ट सिटी कॉन्क्लेव 2023: उदयपुर को नॉर्थ जोन कैटेगरी में मिला प्रथम पुरस्कार

Devendra Sharma by Devendra Sharma
September 27, 2023
Reading Time: 1 min read
India Smart Cities Conclave 2023 Indore


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्म ने इंदौर में दिए पुरस्कार: स्टेट अवार्ड श्रेणी में राजस्थान को तृतीय पुरस्कार मिला

भोपाल,(एआर लाइव न्यूज)। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने बुधवार को इंदौर में इंडिया स्मार्ट सिटी कॉन्क्लेव 2023(india smart cities conclave 2023) में इंडिया स्मार्ट सिटीज़ अवार्ड प्रतियोगिता (आईएसएसी) 2022 के चौथे संस्करण के विजेताओं को सम्मानित किया। इसमें उदयपुर को नॉर्थ जोन कैटेगरी में मिला प्रथम पुरस्कार मिला है।

भोपाल के इंदौर शहर को सर्वश्रेष्ठ स्मार्ट सिटी के पुरस्कार से नवाजा गया। गुजरात के सूरत शहर को दूसरा और आगरा को तीसरा स्थान मिला है। मध्य प्रदेश को नंबर वन राज्य का पुरस्कार दिया गया है। उदयपुर स्मार्ट सिटी को दो कैटेगरी में एवं राजस्थान को एक कैटेगरी में प्रदान किया गया। उदयपुर स्मार्ट सिटी को नॉर्थ जोन कैटेगरी में प्रथम स्थान का पुरस्कार प्रदान किया गया। उदयपुर स्मार्ट सिटी कंपनी लिमिटेड की सीईओ सीईओ अपर्णा गुप्ता, एसीईओ कृष्णपाल सिंह चौहान और डीटीपी अपूर्वा पाराशर ने यह पुरस्कार प्राप्त किया।

बेस्ट पार्टनर पुरस्कार एलएनटी कंपनी को दिया गया

मोबाइल एप्लीकेशन श्रैणी में एक्सईएन दिनेश पचौली, एईएन करनेश माथुर और तकनीकी सलाहकार ललित गुप्ता ने पुरस्कार प्राप्त किया। बेस्ट पार्टनर पुरस्कार एलएनटी कंपनी को दिया गया। कंपनी की और से उपाध्यक्ष श्रीधरन,जनरल मैनेजर ह्नमुंगम व प्रोजेक्ट मैनेजर विपिन त्यागी ने पुरस्कार प्राप्त किया।

India Smart Cities Conclave 2023 Indore

स्टेट अवार्ड श्रेणी में राजस्थान को तृतीय पुरस्कार मिला

स्टेट अवार्ड श्रेणी में तृतीय पुरस्कार राजस्थान को प्रदान किया गया। स्वायत्त शासन सचिव कैलाश चंद मीना, अपर्णा गुप्ता सीईओ यूएससीएल, राजेंद्र सिंह शेखावत सीईओ जेएससीएल व सुशील कुमार एसीईओ एएससीएल ने प्राप्त किया।

हमें पूरे देश में सुरक्षित, स्वच्छ, स्वस्थ पड़ोस विकसित करना है: राष्ट्रपति

इस अवसर पर राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्म ने कहा कि हमें पूरे देश में सुरक्षित, स्वच्छ, स्वस्थ पड़ोस विकसित करना है। लोगों को जिम्मेदार बनना चाहिए और अपने शहर तथा इनके निवासियों के प्रति अपने कर्तव्य को समझना चाहिए। ग्रामीण क्षेत्रों में भी स्वास्थ्य सेवाओंए शैक्षणिक संस्थानों और शहरों जैसी प्राथमिक सुविधाओं की आवश्यकता है।

स्मार्ट सिटी मिशन शहरी ईको-प्रणाली में नवाचार को बढ़ावा देता है: पुरी

आवासन और शहरी कार्य मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि इंदौर पुरस्कार और प्रशंसा जीतने का पर्याय है। पुरी ने कहा कि स्मार्ट सिटी मिशन शहरी ईको-प्रणाली में नवाचार को बढ़ावा देता है। सम्मेलन में मध्य प्रदेश के राज्यपाल मंगूभाई सी पटेल, मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान, आवासन और शहरी कार्य राज्य मंत्री कौशल किशोर और मध्य प्रदेश के शहरी विकास मंत्री भूपेन्द्र सिंह भी मौजूद थे।

डिसक्लेमर:एआर लाइव न्यूज(AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

Tags: india smart cities conclave 2023India Smart City Conclave 2023 in indorelatest news in hindiPresident of India Droupadi MurmuUdaipur newsudaipur news update

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .