AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

फतहपुरा चौराहे की सीमा में आ रही बिल्डिंग हुई ध्वस्त : बॉटल नेक पर 17 वर्षों से था स्टे

Lucky Jain by Lucky Jain
September 26, 2023
Reading Time: 1 min read
udaipur uit demolished bottle bottleneck at fatehpura circle


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp
  • कलेक्टर अरविंद पोसवाल की पहल और प्रयासों से हुआ बड़ा कार्य
  • फतहपुरा पर सुगम होगा यातायात

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। उदयपुर शहर के फतहपुरा चौराहा स्थित बॉटल नेक भवन को यूआईटी (udaipur uit) ने मंगलवार को आपसी सहमति से हटा दिया। इस पर पिछले 17 साल से कोर्ट का स्थगन था और भवन मालिक से सहमति नहीं बन पा रही थी। जिसके चलते इसे हटाया नहीं जा पा रहा था।

कलेक्टर अरविंद पोसवाल ने भवन मालिक से इस संबंध में बात की और जो कार्य पिछले 17 साल से नहीं हो सका था, वह हो गया, कलेक्टर से बातचीत के बाद भवन मालिक भवन हटाने को लेकर सहमत हो गया। मंगलवार को उस भवन को हटाया गया, जिससे अब फतहपुरा चौराहा का बॉटल नेक हट गया है और चौराहा अब ज्यादा खुला-खुला और चौड़ा हो जाएगा। इस कार्य से फतहपुरा चौराहे पर यातायात भी काफी सुगम होगा।

कलेक्टर अरविंद पोसवाल ने उदयपुर आने के बाद यूआईटी अधिकारियों के साथ शहर का दौरा किया था। उनकी प्राथमिकता था कि शहरवासियों और पर्यटकों को जाम जैसी समस्याओं से नहीं जूझना पड़े। इस दौरान फतहपुरा चौराहे पर आए दिन लगने वाले जाम की समस्या सामने आयी और पता चला कि बॉटल नेक में आ रहे भवन पर पिछले 17 वर्षों से स्थगन है। इस पर कलेक्टर ने भवन मालिकों से वार्ता शुरू की और लगातार बैठकों के बाद भवन मालिक बॉटल नेक पर आ रहे भवन को हटवाने के लिए तैयार हो गए।

UIT Udaipur

भवन मालिक ने जताई प्रसन्नता

भवन मालिक राजेन्द्र धुपिया, नीला धुपिया व विजित धुपिया ने यूआईटी व प्रशासन के इस कार्य की सराहना की। उन्होंने कहा कि हमे प्रसन्नता के साथ गर्व है कि शहर के विकास में हम भागीदार बने है और चौराहा बड़ा होने के साथ यहां ट्राफिक जाम की समस्या से निजात मिलेगी और लोगो को सुविधा रहेगी।

Tags: ar live newsfatehpura circle udaipurlatest news in hindinational newsudaipurUdaipur Collector Arvind PoswalUdaipur newsudaipur news updateUdaipur uitudaipur uit demolished bottle bottleneck at fatehpura circleuit udaipur

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .