उदयपुर शहर सहित कई जगह हुई बारिश
उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। दक्षिण-पश्चिम राजस्थान से मानसून विदा हो चुका है और जल्द ही मानसून की मेवाड़ से भी विदाई हो जाएगी, लेकिन विदा होने से पहले उदयपुर सहित मेवाड़ के कई क्षेत्रों में मानसूनी बदलों के बरसने का क्रम बना हुआ है।
मंगलवार को उदयपुर में सुबह से ही बादलों की मौजूदगी रही। दोपहर बाद मौसम बदला और शहर के कई क्षेत्रों में बारिश का दौर शुरू हुआ। हालांकि पूरे शहर में एक जैसी बारिश नहीं हुई, लेकिन विदा होने से पहले मानसूनी बदलों ने उदयपुर शहर में एक बार फिर अपनी उपस्थिति दर्ज करवा दी। इस दौरान हवाओं का दौर भी चला।

बीती रात भी कई जगह बरसे बादल
जलसंसाधन विभाग के अनुसार बीते 24 घंटे में भीलवाड़ा के मैजा में 73,गंगापुर 14, जेतपुरा 26 मिलीमीटर बारिश हुई। उदयपुर शहर में 4, बागोलिया 36, उदयसागर 8, सेई डेम 11,चित्तौड़ के वागन डेम पर 27,राजसमंद के भराई में 12,चिकलवास में 12 मिमी बारिश हुई।
डिसक्लेमर:एआर लाइव न्यूज(AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।


