AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

रील लाइफ में ओलंपिक उत्सव: मुंबई में 1 से 7 और नई दिल्ली में 7 से 14 अक्टूबर तक

Devendra Sharma by Devendra Sharma
September 20, 2023
Reading Time: 1 min read
olympics in reel life in mumbai and new delhi


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

अमिताभ बच्चन और ओलंपियन अभिनव बिंद्रा ने फेस्टिवल पोस्टर लॉन्च किया

गोपेंद्र नाथ भट्ट,(एआर लाइव न्यूज, नई दिल्ली)। भारत को ओलम्पिक खेलों की मेजबानी दिलाने और इसके लिए उचित वातावरण बनाने के लिए फिल्म हेरिटेज फाउंडेशन को इस बार एक बड़ी जिम्मेदारी दी गई है।

फिल्म हेरिटेज फाउंडेशन के संस्थापक निदेशक शिवेंद्र सिंह डूंगरपुर ने बताया कि फाउंडेशन द्वारा मुंबई में 1 से 7 अक्टूबर और नई दिल्ली में 7 से 14 अक्टूबर तक रील लाइफ में ओलंपिक फिल्मों एवं चित्रों का महोत्सव आयोजित होगा। फिल्म हेरिटेज फाउंडेशन के राजदूत अमिताभ बच्चन ने पोस्टर का लोकार्पण किया। भारतीय ओलम्पिक खिलाड़ियों अभिनव बान्द्रा सहित कई हस्तियां मौजूद थी।

इस अवसर पर अमिताभ बच्चन ने कहा कि मुंबई और दिल्ली के दर्शकों को ओलंपिक मूवी मैराथन में शामिल होने का दुर्लभ अवसर मिलेगा। ओलंपिक के साथ-साथ खेलों में दशकों से भारतीय योगदान की झलक भी मिलेंगी। यह महोत्सव स्टॉकहोम ओलंपियाड की 1912 की फिल्म सहित फिल्म विरासत की एक शताब्दी से अधिक समय के इतिहास को दिखायेगा।
महोत्सव तस्वीरों और फिल्मों में भारतीय ओलंपियनों की उपलब्धियों की याद दिलाएगा।

UIT Udaipur

1912 से अब तक के ओलंपिक खेलों से जुड़ी फ़िल्मों और चित्रों को प्रदर्शित किया जाएगा

शिवेंद्र सिंह डूंगरपुर ने बताया कि इस अनोखे उत्सव में 1912 से अब तक के ओलंपिक खेलों से जुड़ी फ़िल्मों और चित्रों को प्रदर्शित किया जाएगा। जिसमें भारतीय खेल फ़िल्में और खिलाड़ियों की महान उपलब्धियों का लेखा जोखा भी शामिल होगा। भारत 1983 के बाद पहली बार इस वर्ष अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी) के विशेष सत्र की मेजबानी कर रहा है ।

उन्होंने बताया कि आयोजन में नेशनल सेंटर फॉर द परफॉर्मिंग आर्ट्स (एनसीपीए) बुक, स्माइल,बुक मायशो ,मुंबई नगर निगम (बीएमसी) यूनेस्को क्रिएटिव सिटीज नेटवर्क, क्यूब सिनेमा टेक्नोलॉजीज, इंडिया इंटरनेशनल सेंटर के साथ ही ओलंपिक संग्रहालय (आईआईसी) और अभिनव बिंद्रा फाउंडेशन की साझेदारी भी रहेंगी। ओलम्पियन विजेंदर सिंह, ज़फ़र इक़बाल ,अंजली भागवत, रणधीर सिंह और एम फ़र्नांडीस का सहयोग भी मिल रहा हैं।

यह रहेगा कार्यक्रमः 33 फ़िल्में,10 सीरीज़, 7 दिन, 2 शहर

1 से 7 अक्टूबर तक राष्ट्रीय प्रदर्शन कला केंद्र (एनसीपीए) नरीमन प्वाइंटए मुंबई पर लिटिल थिएटर और गोदरेज डांस थिएटर में फिल्म की स्क्रीनिंग और ओपन एयर प्लाजा में फोटो प्रदर्शनी लगेगी। 7 से 14 अक्टूबर तक इंडिया इंटरनेशनल सेंटर (आईआईसी) 40, मैक्स मुलर मार्ग,नई दिल्ली के फिल्म स्क्रीनिंग सीडी देशमुख सभागार में। फिल्में पूरे दिन सुबह 10 बजे से मुंबई में एनसीपी और दिल्ली में आईआईसी में दो स्थानों पर चलेंगी।

डिसक्लेमर:एआर लाइव न्यूज(AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

Tags: Abhinav BandraFilm Heritage Foundationnational newsolympics in reel lifeolympics in reel life amitabh bachchanolympics in reel life in mumbai and new delhiShivendra Singh DungarpurShivendra Singh Dungarpur Founder Director of Film Heritage Foundation

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .