Home

अर्थ ग्रुप के सीईओ डॉ. अरविंदर सिंह ब्रिटिश संसद में हुए सम्मानित

उदयपुर से ब्रिटिश संसद तक का डॉ अरविंदर का अनोखा और साहसिक सफर

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। अर्थ ग्रुप के सीईओ और डबल वर्ल्ड रिकॉर्ड होल्डर डॉ. अरविंदर सिंह (arth group ceo dr arvinder singh) को ब्रिटिश संसद में सम्मानित किया गया है। ब्रिटिश संसद “हाउस ऑफ कॉमन्स” में उनका सम्मान उनके उल्लेखनीय कार्य और उपलब्धियों के कारण किया गया है। डॉ. अरविंदर सिंह का ब्रिटिश संसद में सम्मानित होना न सिर्फ उदयपुर बल्कि राजस्थान और देश के लिए भी गौरव की बात है।

इसी के साथ डॉ. अरविंदर सिंह अमेरिकन क्रंचबेस की शीर्ष 20 वैश्विक प्रभावशाली लोगों की प्रतिष्ठित सूची में भी शामिल हो गए हैं और इस सूची में वे 19वें स्थान पर है। वहां पर सम्मान प्राप्त करना चिकित्सा और व्यावसायिक दोनों क्षेत्रों में डॉक्टर सिंह की उपलब्धियों की अंतरराष्ट्रीय मान्यता को दर्शाता है।

क्रंचबेस रैकिंग में एलन मस्क 12वें और उदयपुर के डॉक्टर अरविंदर 19 वें स्थान पर

अमेरिकन क्रंचबेस रैंकिंग (crunchbase rank) में भी डॉक्टर अरविंदर सिंह तेजी से बढ़ रहे हैं। उन्होंने जहां मार्क जकरबर्ग को काफी पीछे छोड़ दिया है, तो दुनिया के सबसे अमीर उद्योगपतियों में शुमार एलन मस्क की क्रंचबेस रैकिंग के काफी करीब पहुंच गए हैं। डॉक्टर अरविंदर अमेरिकन क्रंचबेस की शीर्ष 20 वैश्विक प्रभावशाली लोगों की प्रतिष्ठित सूची में भी शामिल होकर 19वें स्थान पर हैं। जबकि एलन मस्क 12वें स्थान पर हैं। मार्क जकरबर्ग 59वें स्थान पर हैं।

डॉ. अरविंदर सिंह ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर मिली इन दो उपलब्धियों से उन्हें गौरव महसूस हो रहा है। ब्रिटेन जाना हजारों-लाखों लोगों का सपना होता है, वहां ब्रिटिश संसद हाउस ऑफ कॉमन्स में मेरा सम्मान होना और क्रंचबेस रैंकिंग में दुनिया के प्रतिष्ठित 20 शख्सियतों में शामिल होना मेरे लिए एक अनोखा और गौरवमयी अनुभव है। यह सबकुछ इस बात को भी साबित करता है कि समर्पण, कौशल निरंतर प्रयास और दुनिया में सकारात्मक योगदान देने की इच्छा से कुछ भी हासिल किया जा सकता है।

दोहरे विश्वरिकॉर्ड के साथ ही काफी अलग है डॉक्टर अरविंदर सिंह का प्रोफाइल

डॉ. अरविंदर सिंह का मानना है कि उनकी इन दो अंतर्राष्ट्रीय उपलब्धियों के पीछे उनका अनूठा प्रोफाइल है। पेशे से वे एक मेडिकल डॉक्टर है, तो उन्होंने प्रतिष्ठित भारतीय प्रबंधन संस्थान (IIM) से एमबीए में स्वर्ण पदक भी हासिल किया है। उनके पास ऑक्सफोर्ड, यूके से शैक्षणिक योग्यता है, तो एलएलबी की डिग्री के साथ मेडिकल कानून में भी उनकी विशेषज्ञता है। ऐसे में डॉक्टर अरविंदर सिंह चिकित्सा विशेषज्ञता, चिकित्सा कानून और व्यावसायिक कौशल का एक अनूठा मिश्रण हैं। इस विशिष्टता ने उन्हें बिजनेस लीडर और यंग एंटरप्रेन्योर की उपाधियों सहित कई प्रशंसाएं दिलाई हैं।

उन्हें भारत और राज्य सरकार से विभिन्न उत्कृष्टता पुरस्कार भी प्राप्त हुए हैं। डॉ. सिंह की सबसे हालिया और उल्लेखनीय उपलब्धियां और व्यावसायिक उद्यम लंदन में इंटरनेशनल मेडिकल बोर्ड फॉर बिजनेस स्किल्स और इंटरनेशनल बोर्ड ऑफ कॉस्मेटिक डर्मेटोलॉजी की स्थापना है। इस बोर्ड के द्वारा डॉक्टर्स तथा अन्य हेल्थ केयर प्रोफेशनल्स को ट्रेनिंग प्रदान की जाती है।

डॉ. अरविंदर ने जहां शैक्षणिक क्षेत्र में सबसे ज्यादा डिग्री धारक होने का वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया, तो जुलाई में उन्होंने 80 प्रतिशत शारीरिक अक्षमता के साथ खतरनाक खारदुंगला दर्रा को पार कर विश्व रिकॉर्ड बनाया था। डॉ. सिंह द्वारा बनाए गए इन दोनों विश्व रिकॉर्ड ने उन्हें दुनिया की भीड़ के बीच एक अलग, अनोखी और खास पहचान दिलायी है।

यह भी पढ़ें : शैक्षणिक और साहसिक स्तर पर दोहरे विश्व रिकॉर्ड बनाने वाले की खास उपलब्धि

Lucky Jain

Recent Posts

69वीं राज्य स्तरीय विद्यालयी जूडो प्रतियोगिता : उदयपुर ने की मेजबानी

उदयपुर की कुविरा सेन ने 36 किलो मे गोल्डन स्कोर के कड़े मुकाबले मे रजत…

15 hours ago

यूडीए की आवासीय योजना: भूखंड के लिए आवेदन 7 अक्टूबर से

सवीना खेड़ा, कलड़वास और नोहरा गांव में बनी योजना : लॉटरी से होंगे भूखंड आवंटन…

17 hours ago

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रहे रामेश्वर डूडी का निधन : दो वर्षों से कोमा में थे

जयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष रह चुके रामेश्वरलाल…

22 hours ago

उदयपुर में 3 इंच और पिंडवाड़ा में 4 इंच बारिश: चक्रवात “शक्ति” को लेकर मौसम विभाग अलर्ट

तीन-तीन फीट गेट खोले फिर भी रात भर में उदयसागर में दो इंच पानी कम…

23 hours ago

बिजनेस पार्टनर को फंसाने उसकी कार में रखने जा रहा था ड्रग्स: होटल व्यवसायी गिरफ्तार

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। उदयपुर शहर की सूरजपोल पुलिस ने कार्यवाही करते हुए दो युवकों को…

2 days ago

ओड़िशा से राजस्थान तस्करी हो रहा गांजा: कंटेनर से निकला 5 करोड़ का गांजा

जयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स (एजीटीएफ) ने गुरुवार देर रात झुंझुंनु के उदयपुरवाटी…

2 days ago