मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने दी स्वीकृति
जयपुर,( एआर लाइव न्यूज)। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने उदयपुर के भारतीय लोक कला मण्डल में विभिन्न उन्नयन कार्यों के लिए 16ण्26 करोड़ रूपए के वित्तीय प्रस्ताव को मंजूरी प्रदान की है।
प्रस्ताव के अनुसार, भारतीय लोक कला मण्डल में कठपुतली थिएटर, मुख्य भवन में सिविल वर्कए इन्टीरियर वर्क, एलिवेटर निर्माण आदि कार्य कराए जाएंगे। इन कार्यों के लिए 8 करोड़ रूपए नगर विकास प्रन्यास उदयपुर तथा शेष 8.26 करोड़ रूपए पर्यटन विकास कोष से खर्च किए जाएंगे।

प्रदेश की लोककलाओं को प्रोत्साहित करने तथा इनके संरक्षण में सहायता मिलेगी
इस मंजूरी से भारतीय लोक कला मण्डल में सुविधाओं का विस्तार होने के साथ हीए प्रदेश की लोककलाओं को प्रोत्साहित करने तथा इनके संरक्षण में सहायता मिलेगी। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा वर्ष 2023-24 के बजट में इस संबंध में घोषणा की गई थी।

डिसक्लेमर:एआर लाइव न्यूज(AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।


