AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

प्रदेश के माइनर मिनरल्स की रॉयल्टी व डेडरेंट की नई दरें जारी

Devendra Sharma by Devendra Sharma
September 8, 2023
Reading Time: 1 min read
New rates of royalty in rajasthan


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

राज्य सरकार ने अधिसूचना जारी की

जयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। राज्य सरकार ने एक अधिसूचना जारी कर प्रदेश के माइनर मिनरल्स की रॉयल्टी की नई दरों के साथ ही डेडरेंट की नई दरें जारी की है।

अतिरक्त मुख्य सचिव माइंस एवं पेट्रोलियम वीनू गुप्ता ने बताया कि राजस्थान माइनर मिनरल कंसेशन रुल्स में आवश्यक संशोधन करते हुए नई दरें जारी की गई है। ये नई दरें तत्काल प्रभाव से लागू कर दी गई है। अधिसूचना के अनुसार प्रदेश में खनन किए जा रहे 28 माइनर मिनरल्स की रॉयल्टी की नई दरें जारी करने के साथ ही पार्ट ए के 8 माइनर मिनरल्स और पार्ट बी के माइनर मिनरल्स की डेडरेंट की नई दरें जारी की गई है।

निदेशक माइंस संदेश नायक ने बताया कि नई रॉयल्टी दरों के अनुसार एगेट 145 रु. प्रति टनए बाल क्ले क्रूड 90 रु. प्रति टनए बाल क्ले प्रोसेस्ड 180 रु. प्रतिटन, बेराइट्स सफेद 120 रु. प्रतिटन, बेराइट्स ऑफ कलर 80 रु. प्रतिटन, बेंटोनाइट 195 रु. प्रतिटन, केल्साइट 190 रु. प्रतिटन, चाक 80 रु. प्रतिटन, चाइना क्ले क्रूड 85 रु. प्रतिटन, चाइना क्ले प्रोसेस्ड 625 रु. प्रतिटन, क्ले (अन्य) 65 रु. प्रतिटन, कोरंडम 435 रु. प्रतिटन, डायसपोर 160 रु.प्रतिटन,डोलोमाइट ब्लॉक्स 320 रु.प्रतिटन, डोलोमाइट लंप्स 295 रु.प्रतिटन, ड्यूनाइटध्पाइरोक्सेनाइट 55 रु.प्रतिटन, फेलसाइट 105 रु.प्रतिटन, फेल्सपार ब्लॉक्स 300 रु.प्रतिटन रहेगी।

UIT Udaipur

फेल्सपार लंप्स 120 रु.प्रतिटन, फायरक्ले 100 रु.प्रतिटन, फूलर्स अर्थ 170 रु.प्रतिटन, जिप्सम 200 रु.प्रतिटन, जस्पर 150 रु.प्रतिटन,लेट्राइट 100 रु.प्रतिटन, माइका (अभ्रक) क्रूड 750 रु.प्रतिटन, माइका वेस्ट एण्ड स्क्रेप 225 रु.प्रतिटन, ओकरे (गेरु) 45 रु.प्रतिटन,पायरोफिलाइट 135 रु.प्रतिटन, क्वार्टज 135 रु.प्रतिटन, क्वार्टजाइट ब्लॉक 320 रु.प्रतिटन, क्वार्टजाइट लंप्स 205 रु.प्रतिटन, साल्टपीट्रे 4350 रु.प्रतिटन, सिलिका सेंड 110 रु.प्रतिटन, सोपस्टेन टाल्क ग्रेड 600 रु.प्रतिटन, सोपस्टोन के अलावा टाल्क ग्रेड 120रु.प्रतिटन व उपरोक्त के अतिरिक्त अन्य मिनरल्स पर पिट माइथ मूल्य का 20 प्रतिशत रॉयल्टी देय होगी।

डेडरेंट की नई दरें

डेडरेंट की नई दरें जारी की गई है। डायमेंशनल स्टोन में सेंडस्टोन, लाइमस्टोन, स्लेट स्टोन व अन्य स्टोन पर 95 रु. प्रति 10 वर्गमीटर और फिलाइट व शिस्ट पर 47 रु. प्रति 10 वर्गमीटर की दर से डेडरेंट देय होगा। लाइमस्टोन के निर्माण में प्रयोग किये जाने वाले मिनरल्स पर 81 रु. व लाइम कंकर,धांधला और झाझरा कंकर पर 34 रु. प्रति 10 वर्गमीटर की दर से डेडरेंट देय होगा। इसी तरह से चिप्स बनाने के काम आने वाले मिनरल्स यथा लाइमस्टोन, मार्बल, चेर्ट, सर्पेंटाइन, रियोलाइट, क्वार्टजाइट व अन्य रॉक्स पर 81 रु. प्रति 10 वर्गमीटर रहेगी।

स्लेब्स और टाईल्स बनाने में उपयोग में आने वाले मिनरल्स यथा मार्बल, सपेंग्टाइन व अन्य रॉक्स पर 135 रु. प्रति 10 वर्ग मीटर और स्लेब्स और टाईल्स बनाने में ही उपयोग आने वाले ग्रेनाइट, डिओराइट, रिओलाइट, डोलेराइट और अन्य रॉक्स पर 81 रु.प्रति 10 वर्गमीटर, मेसनरी स्टोन व निर्माण कार्य में काम आने वाले बलास्ट, रोडमेटल, ब्रिकअर्थ मुर्रम, कंकरएबजरी और सुर्खी आदि पर 40 रु. प्रति 10 वर्गमीटर, बजरी (रिवर सेंड) पर 8 रु. प्रति 10 वर्गमीटर और व्हाईट, येलो,रेड क्ले पर 27 रु.प्रति 10 वर्गमीटर और उपरोक्त में नॉन स्पेसिफाइड अन्य मिनरल्स पर 68 रु. प्रति 10 वर्गमीटर की दर से डेड रेंट देय होगा।

नई दरें नोटिफिकेशन के प्रकाशन के साथ ही लागू हो गई है

एगेट, बाल क्ले, केल्केरियस सेंड, केलसाइट, चाल्क, चाइना क्ले, अन्य क्ले, कोरंडम, डायसपोर, डोलोमाइट, डूनाइट/पाइरोक्सेनाइट, फेलसाइट, फायरक्ले, जिप्सम, जस्पर, काओलिन, लेट्राइट, माइका, ओकरे, पायरोफिलाइट, क्वार्टजाइटए सिलिका सेंड, सोपस्टोन आदि पर 40 रु. प्रति 10 वर्गमीटर डेडरेंट देय होगा। इसी तरह से फेल्सपार और क्वार्टज पर 34 रु. बेराइटेस, बेंटोनाइट पर 61 रु. फुलर्स अर्थ पर 34 रु. साल्टपेटर पर 20 रु.और उपरोक्त में नॉन स्पेसिफाइड मिनरल्स पर 68 रु.प्रति 10 वर्गमीटर की दर से डेडरेंट देय होगा। नई दरें नोटिफिकेशन के प्रकाशन के साथ ही लागू हो गई है।

Tags: ACS Mines Petroleum & Industries Veenu GuptaCM Ashok Gehlotdepartment of mines rajasthanlatest news in hindiminor minerals in rajasthanNew rates minor mineralsrajasthan news

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .