AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

जन्माष्टमीः पालड़ी में भरा मेला, गवरी नृत्य भी रहा आकर्षण का केंद्र

Devendra Sharma by Devendra Sharma
September 7, 2023
Reading Time: 1 min read
gavari celebration in udaipur mewar on janmashtami


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

सापेटिया में भी गवरी नृत्य देखने उमड़े लोग

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। जन्माष्टमी पर्व पर आज उदयपुर और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में सुबह से ही मंदिरों में कृष्ण भक्तों की कतारें नजर आ रही है। बड़गांव पंचायत क्षेत्र में स्थित पालड़ी गांव में वामेश्वर महादेव मंदिर पर जन्माष्टमी पर लगे मेले में सुबह से ही रौनक नजर आ रही है।

पालड़ी में वामेश्वर महादेव के दर्शन कर लोग मेला स्थल पर लगी स्टालों पर खरीददारी में सुबह से उत्साह दिखा रहे है। यहां खान पान की स्टालों के साथ ही विभिन्न प्रकार की सामग्री की स्टालें भी लगी है।

मेला स्थल पर गवरी नृत्य खास आकर्षण का केंद्र रहा। तितरड़ी के आदिवासी भाईयों ने मेले में गवरी में एक से बढ़कर पारपंरिक खेल से लोगों का मनोरंजन किया। राज्य मंत्री जगदीश राज श्रीमाली, बड़गांव सरपंच संजय शर्मा, पंचायत समिति सदस्य भुवनेश व्यास सहित कई जनप्रतिनिधि भी मेले में पहुंचे।

उदयपुर शहर के सभी कृष्ण मंदिरों में सुबह से दर्शन के लिए भक्तों का पहुंचना शुरू हो गया है। आयोजकों ने कृष्ण भक्तों की सुविधा के लिए मंदिर परिसर में कई तरह की व्यवस्थाएं की है। शहर के अस्थल मंदिर में आज रात 12 बजे कृष्ण जन्मोत्सव के दर्शन होंगे और महाआरती होगी। वीडियो में देखें गवरी नृत्य का मंचन :-

नाथद्वारा में उमड़े कृष्ण भक्त

जन्माष्टमी पर श्रीनाथजी के दर्शन करने नाथद्वारा में बड़ी संख्या में भक्तों के पहुंचने से यहां मेले सा माहौल है। बड़ी संख्या में गुजरात से वैष्णव श्रीनाथजी के दर्शन करने पहुंचे है। श्रीनाथजी मंदिर में आज रात 12 बजे 21 तोपों की सलामी के साथ ठाकूर जी का जन्मोत्सव मनाया जाएगा।

gavari celebration in udaipur mewar on janmashtami

सापेटिया में भी गवरी नृत्य देखने उमड़े लोग

जन्माष्टमी पर्व पर शहर से सटे सापेटिया गांव में धर्मराज जी मंदिर प्रांगण में गवरी नृत्य देखने लोग उमड़े। यहां सुबह से ग्रामीण धर्मराज जी के मंदिर पहुंचे और दर्शन किए। उसके बाद लोगों ने गवरी नृत्य देखा। गोमा, वंजारा, कांडी सहित कई खेल लोगों के आकर्षण का केंद्र रहे।

gavari celebration in udaipur mewar on janmashtami

डिसक्लेमर:एआर लाइव न्यूज(AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

Tags: ar live newsgavari celebration in udaipur mewar on janmashtamigavri dancegavri mewadgavri nratyajanmashtami in udaipurlatest news in hindinational newspaldi mahadev udaipurudaipurudaipur news updatevameshwar mahaDEV UDAIPUR

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .