AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

उदयपुर-अहमदाबाद मार्ग पर बढ़ेगी ट्रेनों की संख्याः रेल मंत्री

Devendra Sharma by Devendra Sharma
September 4, 2023
Reading Time: 1 min read
Railway Minister Ashwini Vaishnav saw the progress of redevelopment works of Udaipur City Railway Station


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

अश्विनी वैष्णव ने उदयपुर रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास कार्यो का लिया जायजा

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने सोमवार को उदयपुर के सिटी रेलवे स्टेशन पर पुनर्विकास कार्याें की प्रगति देखी। उन्होंने उदयपुर स्टेशन पर बनने वाले रूफ प्लाजा के बारे में भी जानकारी ली। उन्होंने कहा कि यह रूफ प्लाजा देश के सबसे बड़े रूफ प्लाजा में से एक होगा।

पत्रकारों से बातचीत के दौरान रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि देश के स्टेशनों को विश्व स्तरीय बनाने की कड़ी में उदयपुर स्टेशन के पुनर्विकास का कार्य बहुत तेज गति से चल रहा है। उल्लेखनीय है कि 354 करोड़ की लागत से उदयपुर स्टेशन का विश्वस्तरीय पुनर्विकास कार्य प्रगति पर है।

 redevelopment works of Udaipur City Railway Station

उदयपुर-अहमदाबाद ट्रैक अब स्थिर हो चुका

उदयपुर-अहमदाबाद ट्रैक पर और अधिक गाड़ियां चलाने के संबंध में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि अभी तक यह ट्रैक नया था, लेकिन समय बीतने के साथ अब स्थिर हो चुका है, अब धीरे-धीरे इस पर गाड़ियों की संख्या भी बढ़ेगी। इस ट्रैक पर फेंसिंग का कार्य स्वीकृत कर शीघ्र पूर्ण कराया जाएगा। उदयपुर सांसद अर्जुन लाल मीणा, महाप्रबंधक उत्तर पश्चिम रेलवे विजय शर्मा, मंडल रेल प्रबंधक अजमेर राजीव धनखड़ व उत्तर पश्चिम रेलवे जनसंपर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण सहित उत्तर पश्चिम रेलवे के कई अधिकारी मौजूद थे।

UIT Udaipur

चित्तौड़गढ़-नीमच रेल खंड का विंडो ट्रेलिंग निरीक्षण भी किया

उदयपुर स्टेशन के निरीक्षण के पश्चात माननीय रेल मंत्री ने उदयपुर से चित्तौड़गढ़-नीमच रेल खंड का विंडो ट्रेलिंग निरीक्षण किया और महाप्रबंधक उत्तर पश्चिम रेलवे विजय शर्मा व प्रमुख विभागाध्यक्षों के साथ बैठक कर उत्तर पश्चिम रेलवे के कार्यों की समीक्षा। उन्होंने पुश ट्रॉली जैसे विभिन्न उत्पादों को और अधिक यांत्रिकीय बनाये जाने पर जोर दिया, साथ ही रोलिंग ब्लॉक को और अधिक प्रभावी ढंग से उपयोग किए जाने के निर्देश दिए ताकि ट्रेन संचालन में सुरक्षा सर्वोपरी रहे।

डिसक्लेमर:एआर लाइव न्यूज(AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

Tags: ar live newslatest news in hindilive udaipurrailway minister ashwini vaishnavrajasthan newsredevelopment works of Udaipur City Railway Stationudaipur city railway stationudaipur liveudaipur news updateUdaipur Railway station redevelopment works

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .