उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी (AICC) ने नयी कांग्रेस वर्किंग कमेटी (congress working committee members) की घोषणा की है। इस कमेटी में राजस्थान से सचिन पायलट और मेवाड़ से महेन्द्रजीत मालवीय को सदस्य बनाया गया हैं। खासबात है कि लंबे समय से सीडब्ल्यूसी सदस्य रहे उदयपुर के रघुवीर मीणा को इस बार सीडब्ल्यूसी में स्थान नहीं मिला है।
सीडब्ल्यूसी के जरिए कांग्रेस ने चुनाव से पहले सभी जनप्रतिनिधियों और कांग्रेस नेताओं को यह स्पष्ट संदेश देने का प्रयास भी किया है कि फील्ड में और आमजन के बीच सक्रिय और निष्क्रिय नेताओं की उनके पास रिपोर्ट है। पिछले दिनों कांग्रेस की प्रदेशस्तर की एक बैठक में भी रघुवीर मीणा को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की नाराजगी का सामना करना पड़ा था।। इसके बाद से ही पार्टी और मेवाड़ की राजनीति में रघुवीर मीणा के कद को लेकर चर्चा शुरू हो गयी थी।



डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज(AR Live News)से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।


