AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

मानसून सत्र: सदन में विपक्ष ने मणिपुर हिंसा मुद्दे पर पीएम मोदी के बयान की मांग कर किया हंगामा

Lucky Jain by Lucky Jain
July 24, 2023
Reading Time: 1 min read
parliament monsoon session 2023


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

दोनों सदन 2 बजे तक के लिए स्थगित

नई दिल्ली,(एआर लाइव न्यूज)। संसद के मानसून सत्र का आज तीसरा दिन है। मणिपुर हिंसा को लेकर सोमवार को लोकसभा और राज्यसभा दोनों ही सदनों में विपक्ष ने जमकर हंगामा कर नारेबारी की। विपक्ष के नेताओं ने मणिपुर हिंसा मुद्दे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बयान की मांग की और इस मुद्दे पर विस्तृत चर्चा की मांग की। हालां कि विपक्ष के हंगामे के बीच दोनों सदनों को दोपहर 2 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया है।

राज्यसभा में आप सांसद संजय सिंह मणिपुर मुद्दे पर प्रदर्शन कर रहे थे, इस पर सभापति जगदीप धनखड़ ने आप सांसद संजय सिंह को पूरे सेशन के लिए सस्पेंड कर दिया है।

सदन की कार्यवाही शुरू होते ही विपक्ष ने इस मुद्दे को उठाया

सदन की कार्यवाही शुरू होने के साथ ही विपक्ष ने इस मुद्दे को उठाना शुरू कर दिया और सभापति से अनुरोध किया कि वे इस मामले पर विस्तृत चर्चा कराने के लिए उच्च सदन के कामकाज के निलंबन पर उनके नोटिस पर विचार करें। राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ ने घोषणा की कि उन्हें नियम 267 के तहत 27 नोटिस मिले हैं। इस बीच टीएमसी नेता डेरेक ओ ब्रायन ने मुद्दे उठाना शुरू कर दिया। सभापति ने उन्हें चेतावनी दी और सदन की कार्यवाही स्थगित कर दी।

UIT Udaipur

यह बोले नेता

आम आदमी पार्टी के सांसद राघव चड्ढा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को संसद में मणिपुर हिंसा पर बोलना चाहिए और देश में शांति बनाए रखना केंद्र सरकार की जिम्मेदारी है।

कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने कहा कानून को अपना काम करना चाहिए, लेकिन मणिपुर में जो चल रहा है और देश के अन्य हिस्सों में जो हुआ है, उसमें अंतर है। पिछले 77-78 दिनों से लगातार हिंसा हो रही है। मणिपुर में पूरी तरह से जातीय विभाजन है। इसलिए मणिपुर में जो हो रहा है, उसकी तुलना अन्य राज्यों से करना सही नहीं।

एनसीपी सांसद सुप्रिया सुले ने कहा यह महिलाओं के बारे में है, राज्यों के बीच प्रतिस्पर्धा नहीं है, किसी भी राज्य में ऐसा होना गलत है।

तृणमूल कांग्रेस के सांसद अभिषेक बनर्जी ने कहा कि डबल इंजन सरकार अक्षम है। आप पीएम मोदी संसद में चर्चा नहीं चाहते। सरकार ध्यान भटका रही है। डबल इंजन सरकार अक्षम है।

Tags: latest news in hindimanipur violencenational newsparliament monsoon session 2023PM Narendra modi

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .