बैक टू बैक भूंकप के झटके: रिक्टर स्केल पर तीव्रता 4.4 थी
जयपुर,एआर लाइव न्यूज। जयपुर सहित आसपास के क्षेत्रों में शुक्रवार तड़के बैक टू बैक भूंकप के झटके महसुस किए गए। हालांकि इसमें जानमाल का नुकसान होने की कोई बात सामने नहीं आयी है, लेकिन अचानक धरती में कंपन होने से कई लोग घबराकर घरों से बाहर निकल आए।
नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के अनुसार जयपुर में भूकंप के झटके आए । सबसे ज्यादा 4.4 रिएक्टर स्केल तीव्रता का भूकम्प प्रात: 4.09 बजे आया जिसका केन्द्र बिन्दु गुलमोहर गार्डन, भांकरोटा रहा। दूसरा झटका प्रात: 4.22 बजे महसूस किया गया, जिसका केन्द्र बिन्दु मानपुर बालाजी, रेनवाल मांझी रहा एवं इसकी तीव्रता 3.1 थी।
भूकम्प के तीसरे झटके का केन्द्र बिन्दु पिंक पर्ल फन फेयर वाटर पार्क के पास, भांकरोटा में रहा जो कि प्रात: 4.25 मिनट पर महसूस किया गया। इसकी तीव्रता 3.4 रही। भूकम्प का चौथा झटका प्रात: 4.31 मिनट पर महसूस किया गया जिसका केन्द्र बिन्दु शिवम रिसॉर्ट, सारंगपुरा रहा एवं इसकी तीव्रता 2.5 रही।

सीसीटीवी कैमरे में भी भूकंप की हलचल कैद हुई
भूंकप के झटके महसूस होने से लोगों की नींद खुल गई। कई लोग घबराकर घरों से बाहर आ गए। जगह जगह सड़कों पर लोगों की भीड़ नजर आयी। भूंकप के बाद कई इलाकों की बिजली भी घूल हो गई। सीसीटीवी कैमरे में भी भूकंप की हलचल कैद हुई है। उससे भी लोगों को भूंकप की तिव्रता का अंदाजा लग गया। विधानसभा सत्र के दौरान शनिवार को प्रदेश के आपदा प्रबंधन एवं सहायता मंत्री गोविन्दराम मेघवाल ने भूकंप को लेकर जानकारी दी कि जयपुर जिले में 21 जुलाई को प्रात: 4.09 बजे से 4.31 बजे के मध्य 4 बार भूकम्प के झटके महसूस किये गए। इससे किसी प्रकार की जान-माल की हानि नहीं हुई है।
डिसक्लेमर:एआर लाइव न्यूज(AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।


