उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। इस मानूसनी सीजन में बुधवार को उदयपुर में बारिश का नजारा कुछ अलग ही नजर आया। हवा के झोंकों के बीच बादल ऐसे कि सावन आया झूम के का अहसास हो गया। कुछ देर की बारिश से शहर के कई बाजारों में सड़के ताल तलैया बन गई। rain in udaipur
शहर में दोपहर बाद करीब सवा तीन बजे बारिश का दौर शुरू हुआ। इसी बीच हवा चलने से नजारा ऐसा बन गया मानों सावन झूम के बरस रहा हो। हालांकि हवा चलने से बारिश का दौर ज्यादा देर नहीं चला, लेकिन शहर में बापू बाजार, देहलीगेट, अश्विनी बाजार, सूरजपोल सहित कई जगह सड़के बारिश का पानी भरने से ताल तलैया बनी नजर आयी। बीती रात शहर में 11, ऋषभदेव 36, केजड़ में 11,भीलवाड़ा के मेजा बांध पर 91, आगूचा में 25, नाहर सागर में 48 मिमी बारिश हुई।

उदयसागर से पानी की निकासी और बढ़ाई
आयड़ नदी से आवक बनी रहने से उदयसागर के दोनों गेट को और बढ़ाकर 12-12 इंच खोल दिए गए है। सीसारमा नदी से पीछोला और मदार नहर से फतहसागर में आवक बनी हुई है। आवक बनी रहने से फतहसागर और स्वरूपसागर के गेट खुले रखे गए है। आकोदड़ा बांध, मादड़ी बांध, देवास प्रथम बांध सहित मेवाड़ के कई जलाशयों में पानी की आवक बनी हुई है।
डिसक्लेमर:एआर लाइव न्यूज(AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।


