AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

चमोली में ट्रीटमेंट प्लांट के पास करंट फैलने से 15 लोगों की मौत

Devendra Sharma by Devendra Sharma
July 19, 2023
Reading Time: 1 min read
15 died in namami gange sewage treatment plant chamoli -1


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

चमोली,(एआर लाइव न्यूज)। उत्तराखंड के चमोली कस्बे में अलकनंदा नदी के तट पर नमामि गंगे प्रोजेक्ट परिसर में बुधवार सुबह सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट के पास करंट फैलने से 15 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में उत्तराखंड पुलिस के एक सब इंस्पेक्टर और तीन होमगार्ड जवान भी शामिल है।

उत्तराखंड पुलिस के अनुसार बुधवार सुबह करीब 11.35 बजे चमोली तहसील में नमामी गंगे प्रोजेक्ट परिसर में करंट फैल गया। इस घटना में वहां मौजूद 22 लोग करंट की चपेट में आ गए। इनमें से 15 लोगों की मौत हो गई। सात लोग घायल हो गए इनमें से 2 गंभीर घायल है। 2 गंभीर घायलों को हैलीकॉप्टर से ऋषिकेश जौलीग्रांट स्थित एम्स अस्पताल ले लाया गया। शेष 5 घायलों को गोपेश्वर अस्पताल में भर्ती करवाया गया। पुलिस, फायर टीम, स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ ही प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। स्थानीय ग्रामीणों ने भी बचाव कार्य में पूरा सहयोग किया। इससे रेस्क्यू जल्दी हो पाया।

15 died in namami gange sewage treatment plant chamoli -2

सीएम धामी ने मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दिए

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने घटना पर दुख जताया है। सीएम ने मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दिए हैं। चमोली जिले के प्रभारी मंत्री धन सिंह रावत ने तत्काल चमोली के एसपी परमेंद्र डोवाल और एडीजीपी वी मुरुगेशन से घटनाक्रम की जानकारी ली और बचाव राहत पर फोकस किया।

रात को एक युवक की मौत हो गयी थी, जिस पर पुलिसकर्मी वहां पहुंचे थे

जानकारी के अनुसार नमामि गंगे प्रोजेक्ट के सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट के पास रात को एक युवक की मौत हो गयी थी। सूचना पर आज सुबह पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और मृतक के परिजनों सहित करीब 22 लोग वहां मौजूद थे। इस दौरान हाईटेंशन लाइन टूटने और ट्रांसफार्मर में ब्लास्ट होने से अचानक वहां करंट दौड़ गया और लोग करंट की चपेट में आ गए।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज(AR Live News)से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

Tags: 15 died in chamoli uttarakhand15 died in namami gange sewage treatment plant chamoli uttarakhandar live newschamoli uttarakhandlatest news in hindinamami gange projectnational news

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .