जैसलमेर (एआर लाइव न्यूज)। जिले के पोकरण में बुधवार को एक स्कूल बस (school bus accident) पलट गई। हादसे में बस में सवार करीब 30 बच्चे घायल हो गए, जबकि एक स्कूल कर्मचारी की मौत हो गई। सभी घायल बच्चों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
पुलिस के अनुसार पोकरण के गांव भैंसड़ा स्थित एक निजी स्कूल की बस सुबह के समय बच्चों को लेकर आ रही थी। इसी दौरान बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में चालक और परिचालक सहित करीब 30 बच्चे घायल हो गए, सांकड़ा- भैंसड़ा व पोकरण जिला अस्पताल में इलाज के लिए ले जाया गया, इनमें से कुछ बच्चों को जोधपुर रेफर किया गया। वहीं बस में सवार एक स्कूल कर्मचारी विक्रम सिंह की मौत हो गई।
सूचना मिलने पर घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना किया, साथ ही अस्पताल में भर्ती स्कूल के बच्चों के बयान लिए। पुलिस के अनुसार प्रथम दृष्टया बस में जरुरत से जयादा बच्चों को बैठाने के कारण बस ओवरलोड हो गई, जिस कारण यह हादसा हुआ। हांलाकि पुलिस मामले की जाँच कर रही है।


