AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

राजस्थान और मध्यप्रदेश के राज्यपालों ने सीमावर्ती जिलों को लेकर संयुक्त बैठक की

Lucky Jain by Lucky Jain
July 7, 2023
Reading Time: 1 min read
rajasthan and madhya pradesh governor meeting in udaipur


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

प्रशासनिक समस्याओं के समाधान सहित तस्करी व अपराधियों के आवागमन की रोकथाम को लेकर भी हुई चर्चा

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र और मध्यप्रदेश के राज्यपाल मंगू भाई की संयुक्त अध्यक्षता में शुक्रवार को उदयपुर के संभागीय आयुक्त कार्यालय में दोनों प्रदेशों के सीमावर्ती जिलों के संभागीय आयुक्त, आईजी, कलेक्टर, एसपी की बैठक हुई।

बैठक में राजस्थान और मध्यप्रदेश के सीमावर्ती जिलों के कलेक्टर और एसपी ने प्रजेंटेशन में जिलों के सीमावर्ती क्षेत्रों का जनजीवन, वहां की समस्याओं, उनके संभावित समाधान, प्रशासनिक चुनौतियों सहित शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए होने वाले प्रयासों की जानकारी दी। बैठक में संभागीय आयुक्त राजेन्द्र भट्ट, आईजी अजयपाल लांबा सहित दोनों प्रदेशों के सीमावर्ती जिलों के करीब 15 कलेक्टर, एसपी शामिल हुए।

बैठक के बाद राज्यपाल कलराज मिश्र ने मीडिया को बताया कि भारत सरकार के सुझाव पर राज्यपाल द्वारा प्रदेशों के सीमावर्ती जिलों का सर्वेक्षण किया जा रहा है। इसके तहत आज दोनों राज्यों के सीमावर्ती जिलों के कलेक्टर, एसपी के साथ हमने बैठक की है। दोनों प्रदेशों के कौन से जिले, तहसील और गांव, इनका कितना हिस्सा आपस में मिले हुए हैं, यहां पर परस्पर समन्वय की स्थिति क्या है। किस प्रकार की समस्याएं हैं, समाधान क्या हैं, राजस्व और पर्यटन की स्थिति कैसी है, सांस्कृतिक सौहार्द कैसा है सहित अन्य मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गयी है।

तस्करी और अपराधियों की रोकथाम को लेकर भी चर्चा हुई

राज्यपाल कलराज मिश्र ने बताया कि प्रशासनिक मुद्दों के साथ ही दोनों प्रदेशों के सीमावर्ती जिलों में शांति एवं कानून व्यवस्था और अपराध की स्थिति पर भी चर्चा हुई है। सीमावर्ती क्षेत्रों में तस्करी की क्या और कितनी समस्या है, उसके रोकथाम के लिए क्या हो रहा है, अपराधियों के एक प्रदेश से दूसरे प्रदेश में आवागमन को कैसे नियंत्रित करते हैं, इसके लिए दोनों प्रदेशों की पुलिस के बीच क्या सिस्टम है, इसे और कैसे बेहतर बनाया जा सकता है, इन सभी विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई है। बैठक काफी समाधान कारक रही है।

UIT Udaipur

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज(AR Live News)से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

Tags: ar live newslatest news in hindimadhyapradesh governor mangu bhainational newsrajasthan and madhya pradesh governor meeting in udaipurrajasthan governor kalraj mishrarajasthan newsudaipurUdaipur newsudaipur news update

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .