मुख्य आरोपी महिला सहित चार गिरफ्तार
उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। उदयपुर जिले के आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र कोटड़ा के बेकरिया थाना क्षेत्र के देवला कस्बे में मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आयी है, कुछ गुस्साई महिलाओं ने एक विधवा के साथ न सिर्फ मारपीट की, बल्कि उसके नग्न कर उसका वीडियो बनाकर वायरल कर दिया (woman stripped naked and beaten in udaipur)।
वायरल वीडियो उदयपुर एसपी के संज्ञान में आया तो पुलिस ने तत्काल महिला के परिजनों से संपर्क किया और रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की गिफ्तारी के लिए टीम पाली भेज दी। पुलिस मुख्य आरोपी दो महिलाएं और सहयोगी दो पुरूषों कुल चार लोगों को पाली से गिरफ्तार कर उदयपुर लेकर आयी है। शनिवार को कलेक्टर ताराचंद मीणा और एसपी भुवण भूषण यादव मौके पर पहुंचे। उन्होंने पीड़िता से मुलाकात की और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और हर संभव आर्थिक मदद दिलवाने का आश्वासन दिया।
एसपी भुवण भूषण यादव ने बताया कि घटना गुरूवार शाम की है, लेकिन तब पीड़िता की ओर से पुलिस को कोई रिपोर्ट नहीं दी गयी थी। वीडियो वायरल होने पर शुक्रवार को पुलिस को इस घटना की जानकारी मिली। इस पर पुलिस ने संज्ञान लेते हुए पीड़िता और उसके परिजनों से संपर्क किया। पुलिस ने पीड़िता से आरोपी महिलाओं के खिलाफ रिपोर्ट लेकर मामला दर्ज कर लिया है और गिरफ्तारी कर ली गयी है। आरोपी महिला को शक था कि उसके पति का पीड़िता के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा है। जिसके कारण उसने पीड़िता के साथ इस घटना को अंजाम दिया।

आरोपी महिला को उसके पति और पीड़िता में प्रेम प्रसंग होने का शक था
पुलिस ने बताया कि आरोपी महिला को शक था कि उसके पति का पीड़िता के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा है। पीड़िता देवला कस्बे में दुकान पर सिलाई का काम करती है और उसके पति की मृत्यु हो चुकी है। आरोपी महिला मूलतः पाली की रहने वाली है, ऐसे में वह महिला पाली से कुछ अन्य महिलाओं को साथ लेकर पीड़िता के गांव में उसकी दुकान पर पहुंच गयी। दुकान के बाहर महिला को घसीटते हुए लायी। महिला ने अन्य महिलाओं के सहयोग से पीड़िता को नग्न कर मारपीट की और उसका वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। इस दौरान पीड़िता का मासूम बच्चा अपनी मां को बचाने के लिए उससे लिपटता रहा और रोता रहा, लेकिन किसी भी महिला को रहम नहीं आया।

वीडियो बनाते रहे लोग बचाने नहीं आए
बेकरिया थाना क्षेत्र में हुए इस घटनाक्रम का लोग वीडियो तो बनाते रहे, लेकिन किसी ने उन आरोपी महिलाओं को रोकने का प्रयास नहीं किया। वह महिलाएं पीड़िता को नग्न कर उसके साथ दुर्व्यवहार करती रहीं।
यह भी पढ़ें : उदयपुर में पहले भी हो चुकी है ऐसी घटना
डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज(AR Live News)से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।


