AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

सोनिया अपने बेटे राहुल को पीएम और गहलोत अपने बेटे को सीएम बनाना चाहते: अमित शाह

Devendra Sharma by Devendra Sharma
June 30, 2023
Reading Time: 2 mins read
amit shah in udaipur starts bjp election campaign of 2023 and 2024 election


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp
  • केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने उदयपुर में सभा को किया संबोधित
  • शाह बोले भाजपा का गढ़ है मेवाड़ की यह भूमि

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। भाजपा नेता एवं केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह (amit shah in udaipur) ने शुक्रवार को उदयपुर राजस्थान के गांधी ग्राउंड में सभा को संबोधित करते हुए राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के साथ ही केंद्र के विपक्षी दलों पर खुलकर जुबानी हमला बोला। शाह ने कहा कि स्थिति यह है कि सोनिया गांधी अपने बेटे राहुल गांधी को प्रधानमंत्री बनाना चाहती है, उसी तरह गहलोत भी अपने बेटे वैभव को सीएम बनाना चाहते है। इनको जनता से कोई लेना देना नहीं है। शाह ने कहा कि गहलोत सरकार भ्रष्टाचार करने में नंबर एक पर है।

अमित शाह ने प्रदेश की कानून व्यवस्था को लेकर गहलोत सरकार पर हमला बोला। शाह ने कहा प्रदेश में कानून व्यवस्था की स्थिति पूरी तरह से चरमराई है। जब हमारी सरकार थी, तब जयपुर बम धमाकों के आरोपियों को हमने पकड़ा। लेकिन गहलोत सरकार के एडवाकेट जनरल को कोर्ट में इस केस की पैरवी करने की फुरसत ही नहीं है और सारे के सारे आतंकी छूट गए।

शाह ने कन्हैयालाल हत्याकांड के लिए गहलोत सरकार को घेरा

उदयपुर में हुए कन्हैयालाल हत्याकांड का जिक्र करते हुए शाह ने मुख्यमंत्री गहलोत से सवाल करते हुए कहा कि कन्हैयालाल को सुरक्षा किसने नहीं दी.? वह मर गया तब तक किसकी पुलिस चुप रही.? आप तो पकड़ना भी नहीं चाहते थे, एनआईए ने पकड़ा। स्पेशल कोर्ट बनाने का काम आपका है, जिससे आरोपियों को जल्द सजा दी जाए। राजस्थान सरकार हाईकोर्ट को विश्वास में लेकर स्पेशल कोर्ट बनाती तो कन्हैयालाल के हत्यारों को सजा मिल चुकी होती।

सभा में भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी, प्रदेश प्रभारी अरूण सिंह, विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़, उप नेता सतीश पूनियां, सांसद अर्जून मीणा, कनकमल कटारा, दिया कुमारी और प्रदेश संगठन महामंत्री चंद्रशेखर सहित कई नेता मौजूद थे। सभा के बाद अमित शाह ने शोभागपुरा स्थिति एक होटल में जनजाति समाज के प्रबुद्धजनों से संवाद किया।

amit shah in udaipur starts bjp election campaign of 2023 and 2024 election

300 सीटों के साथ नरेंद्र मोदी फिर एक बार प्रधानमंत्री बनने जा रहे है

मोदी सरकार के 9 वर्ष पूरे होने पर धन्यवाद यात्रा के रूप में आयोजित सभा में अमित शाह ने कहा कि गहलोत जी इस आयु में खामखा इधर-उधर घूम रहे हैं। इस सभा का कोई उनको वीडियो बता दे, तो गहलोत जी को मालूम पड़ जाएगा कि उनकी सरकार के जाने का समय शुरू हो गया है। मेवाड़ की यह भूमि भाजपा का गढ़ है। भाजपा की विजय पताका यहां से ही निकलती है। इस बार भी 23 में राजस्थान में बीजेपी सारे रिकॉर्ड तोड़कर बहुमत के साथ सरकार बनाने वाली है।

मोदी जी के लिए जो समर्थन मैंने देखा है, उससे निश्चित है कि 2024 में फिर से 300 सीटों के साथ नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बनने जा रहे है। शाह ने कहा कि मैं पास के गुजरात राज्य से ही आता हुं। यहां बहुत बड़ा जनजाति समुदाय भी है। मोदी ने आदिवासियों का सम्मान करने का काम किया है। आजादी के बाद पहली बार एक आदिवासी गरीब घर की महिला को द्रौपदी मुर्मू से महामहिम द्रौपदी मुर्मू बनाने का काम कर नरेंद्र मोदी ने पूरे देश के आदिवासियों को गौरव दिलाया है।

amit shah in udaipur starts bjp election campaign of 2023 and 2024 election

वोट किसको देना है, यह तय करने का समय आ रहा है

अमित शाह ने कहा सोनिया जी के जीवन काल का लक्ष्य है राहुल को प्रधानमंत्री बनाना, लालू जी का लक्ष्य है अपने बेटे तेजस्वी को प्रधानमंत्री बनाना, ममता जी का लक्ष्य है अपने भतीजे अभिषेक को मुख्यमंत्री बनाना और गहलोत जी का इंटरेस्ट है वैभव जी को मुख्यमंत्री बनाना। शाह ने जनता से पूछा कि जो अपने बेटे के लिए काम कर रहे है, उनको वोट देना है या फिर जो देश के लिए काम कर रहे है उनको वोट देना है। यह तय करने का समय देश की जनता के लिए आ रहा है।

amit shah in udaipur starts bjp election campaign of 2023 and 2024 election

पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने कहा भाईसाहब की कमी महसूस होती है

पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने सभा में संबोधन के दौरान वरिष्ठ भाजपा नेता गुलाब चंद कटारिया को याद किया। वसुंधरा बोलीं उदयपुर में यह पहली सभा है, जिसमें वो कटारिया हमारे बीच नहीं है। भाईसाहब कटारिया आज असम के गवर्नर हैं। उन्होंने वहां पहुंचकर हम लोगों का सम्मान बढ़ाया है, लेकिन फिर भी हम लोगों को उनकी कमी महसूस होती है। आज मैं यह कहना चाहूंगी कि ये जो भाजपा का संगठन मेवाड़ में खड़ा किया गया है, उसमें गुलाब जी भाईसाहब की भूमिका बहुत महत्वपूर्ण है। वसुंधरा ने उदयपुर सांसद अर्जुनलाल मीणा की भी तारीफ करते हुए कहा कि स्वास्थ्य ठीक नहीं होने के बावजूद भी वे जनता के लिए पूरी तरह से सक्रिय हैं।

amit shah in udaipur starts bjp election campaign of 2023 and 2024 election

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज(AR Live News)से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

Tags: Amit Shahamit shah in udaipuramit shah rajasthan visitamit shah visit udaipurhome minister amit shahlatest news in hindinational newsrajasthan newsudaipurUdaipur newsudaipur news updatevasundhara raje

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .