उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। पीएफ विभाग द्वारा पेंशनरों की समस्याओं के समाधान के लिए मंगलवार को सुखेर में निधि आपके निकट शिविर लगाया गया।
नोडल अधिकारी दिनेश देवपुरा ने बताया शिविर में कर्मचारी भविष्य निधि से जुड़े नियोक्ता प्रतिनिधियों कर्मचारियों तथा पेंशनरो की समस्याओं की जन सुनवाई कर समाधान किया गया। शिविर में 6 पेंशनर, 6 भविष्य निधि सदस्य एवं 5 नियोक्ता प्रतिनिधि उपस्थित हुए। सहायक नोडल अधिकारी जीएल नागदा ने पेंशनर को उच्च वेतन पर पेंशन सहित विभिन्न योजनाओं की जानकारियां दी
वर्ष 2005 में नौकरी छोड़ चुके कान सिंह चौधरी को पेंशन प्राप्त करने में आ रही समस्या के समाधान के लिए संस्थान से वार्ता कर समस्या समाधान का प्रयास किया गया। शिविर में उदयपुर मार्बल एसोसिएशन के अध्यक्ष पंकज गंगावत, राजेंद्र मोर व रमेश जैन भी मौजूद थे।
डिसक्लेमर:एआर लाइव न्यूज(AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।


