AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

ड्यूटी का समय खत्म होने पर पायलट ने उड़ान भरने से किया इनकार: जयपुर एयरपोर्ट पर 350 यात्री अटके

Lucky Jain by Lucky Jain
June 26, 2023
Reading Time: 1 min read
Pilot refuses to fly delayed Air India flight passengers stranded for 5 hours at jaipur airportPilot refuses to fly delayed Air India flight passengers stranded for 5 hours at jaipur airport


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

जयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। लंदन से दिल्ली जा रहे एयर इंडिया के विमान को रविवार को मौसम खराबी के चलते जयपुर डायवर्ट करना पड़ा था, विमान ने जयपुर में इमरजेंसी लैंडिंग की, लेकिन यात्रियों के लिए स्थिति तब ज्यादा खराब हो गयी, जब जयपुर एयरपोर्ट पर दो घंटे इंतजार के बाद पायलट ने दिल्ली के लिए उड़ान भरने से इनकार कर दिया।

जानकारी के अनुसार पायलट ने डीजीसीए की गाइड लाइंस के अनुसार ड्यूटी का समय पूरा होने का हवाला दिया और उड़ान भरने से इनकार कर दिया। इससे करीब 350 यात्री जयपुर एयरपोर्ट पर ही अटक गए। हालां कि काफी मशक्कत के बाद कुछ यात्रियों को बस और कैब के जरिए दिल्ली पहुंचाया गया।

यात्रियों को वॉल्वो बस और कैब से दिल्ली भेजा गया

यह घटनाक्रम रविवार 25 जून को हुआ। एयर इंडिया की फ्लाइट लंदन से दिल्ली पहुंचने वाली थी। लेकिन मौसम खराब होने के कारण फ्लाइट को दिल्ली के बजाए जयपुर एयरपोर्ट पर लैंड करना पड़ा। करीब दो घंटे इंतजार के बाद दिल्ली एयर ट्रैफिक कंट्रोल एटीसी ने विमान को जयपुर से दिल्ली उड़ान भरने की मंजूरी दे दी। लेकिन तब पायलट ने उड़ान भरने से इनकार कर दिया। पायलट ने कहा डीजीसीए के मुताबिक उसकी ड्यूटी का समय खत्म हो चुका है, इसलिए वह आगे उड़ान नहीं भर सकता है।

इससे करीब 350 यात्री जयपुर एयरपोर्ट पर फंस गए और यात्रियों ने इस पर काफी नाराजगी व्यक्त की और सोशल मीडिया पर भी कई वीडियो शेयर किए। करीब 6 घंटे के बाद कुछ यात्रियों को वोल्वो बस से दिल्ली रवाना किया गया, वहीं कुछ अन्य कैब से दिल्ली पहुंचे।

UIT Udaipur

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज(AR Live News)से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

Tags: ar live newsjaipur airportlatest news in hindinational newsPilot refuses to fly delayed Air India flightrajasthan news

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .