उदयपुर। विश्व रक्तदाता दिवस(world blood donation day) पर बुधवार को बेडवास स्थित जीबीएच जनरल हॉस्पीटल में 51 यूनिट रक्तदान किया गया। इस दौरान हुए कार्यक्रम में 28 रक्तदाताओं को सम्मानित किया गया।
जीबीएच हॉस्पिटल ग्रुप डायरेक्टर डॉ आनंद झा ने बताया कि बेडवास स्थित जीबीएच जनरल हॉस्पीटल में बुधवार को रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। इस दौरान हॉस्पीटल स्टाफ, डॉक्टर्स व अन्य संस्थाओं के 51 प्रतिनिधियों ने ब्लड बैंक में स्वैच्छिक रक्तदान किया। इस दौरान कार्यक्रम में अमेरिकन इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेस के डीन डॉ. विनय जोशी व पैथोलॉजी इंचार्ज डॉ. प्रीति अग्रवाल ने 28 नियमित रक्तदाता को पारितोषिक भेंट कर सम्मानित किया।
कार्यक्रम में डीन डॉ. विनय जोशी ने रक्तदान की महत्ता बताई। ब्लड बैंक प्रभारी डॉ. नरेंद्र पीपलीवाल, जितेंद्र पंचाल आदि ने रक्तदान के फायदे, इसके उपयोग और कंपोनेंट के बारे में जानकारी सांझा की। इस दौरान नर्सिंग स्टाफ, पैरामेडिकल स्टाफ आदि मौजूद रहे।


