AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

चक्रवाती तूफान बिपरजॉय: उदयपुर और राजस्थान अलर्ट मोड पर, हेल्पलाइन नंबर जारी

Lucky Jain by Lucky Jain
June 15, 2023
Reading Time: 1 min read
biparjoy cyclone udaipur rajasthan on alert mode


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उदयपुर(,एआर लाइव न्यूज)। अरब सागर से उठे चक्रवाती तूफान बिपरजॉय के प्रभाव से उदयपुर सहित प्रदेश के संभावित जिला प्रशासन अलर्ट मोड पर हैं। उदयपुर में भी गुरूवार सुबह से ही बिपरजॉय का असर दिखायी देने लगा है, बादल होने के साथ ही मध्यम तेज हवाएं सुबह से ही चल रही हैं।

इधर गुजरात के तटीय इलाकों की तरफ तेजी से बढ़ रहा चक्रवाती तूफान बिपरजॉय बेहद खतरनाक होता जा रहा है। मौसम विभाग के अनुसार गुरूवार शाम तक गुजरात में कच्छ के तट से टकराएगा। हवाओं की रफ्तार 125-135 किमी प्रति घंटे रफ्तार से चल रही है। कच्छ और सौराष्ट्र के लिए रेड अलर्ट जारी किया जा चुका है और संभावित प्रभावित जिलों से करीब 75 हजार से ज्यादा लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचा दिया गया है। बिपरजॉय के असर के चलते गुजरात और महाराष्ट्र समेत कर्नाटक, लक्षद्वीप, केरल, असम, अरुणाचल प्रदेश, मेघालय और पश्चिमी राजस्थान में इसका असर देखा जा रहा है। यहां के कई इलाकों में तेज हवाएं चल रही हैं और बारिश हो रही है।

UIT Udaipur

दक्षिण-पश्चिम राजस्थान में करेगा प्रवेश

उदयपुर कलक्टर ताराचंद मीणा ने बताया कि मौसम विभाग के अनुसार अत्यंत भीषण चक्रवाती तूफान बिपरजॉय के आज 15 जून को सौराष्ट्र-कच्छ व आसपास के तट के ऊपर वेरी सीवियर साइक्लोनिक स्टॉर्म के रूप में पहुंचने की प्रबल संभावना है। तत्पश्चात यह उत्तर-पूर्वी दिशा की ओर आगे बढ़ने तथा धीरे-धीरे कमजोर होने की संभावना है। 16 जून को इसके कमजोर होकर अवसाद/वेल मार्क्ड लो प्रेशर के रूप में दक्षिण-पश्चिमी राजस्थान में प्रवेश करने की संभावना है।

उन्होंने बताया कि इसके असर से आंधी बारिश की गतिविधियां 15 जून दोपहर बाद ही जोधपुर व उदयपुर संभाग के जिलों में प्रारंभ होने की संभावना है। 16 जून को इसके असर से जोधपुर, उदयपुर संभाग के जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है। इस दौरान दक्षिण-पश्चिमी राजस्थान में हवाओं की गति 45 से 55 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से 65 किलोमीटर प्रति घंटे तक दर्ज होने की संभावना है। उन्होंने यह भी बताया कि 17 जून को भी इस सिस्टम का असर जोधपुर, उदयपुर व अजमेर संभाग व आसपास के कुछ भागों में भारी बारिश के रूप में जारी रहने की संभावना है।

मदद के लिए इस नंबर पर कर सकते है संपर्क

एडीएम प्रशासन ओपी बुनकर ने बताया कि 15 को दोपहर बाद और 16 व 17 को तेज आंधी व हवाएं चलेगी और साथ में बारिश होगी। इस स्थिति को देखते हुए आमजन को सतर्क रहने, टीन शेड व पेड़ पौधों से दूर रहने, अस्थाई स्ट्रक्चर में रहने वाले, लटकते तारों, क्षतिग्रस्त पोल, स्ट्रक्चर आदि से दूर रहने के साथ ही सावधानी बरतने को कहा है। वहीं उन्होंने यह भी बताया कि आपात स्थिति में किसी भी प्रकार की सहायता एवं सूचनाओं के संबंध में जिला स्तरीय पर स्थापित आपदा प्रबंधन नियंत्रण कक्ष के दूरभाष नंबर 0294-2414620 पर सम्पर्क कर सकते है।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज(AR Live News)से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

Tags: biparjoy cyclonebiparjoy cyclone in gujaratbiparjoy cyclone in udaipurbiparjoy cyclone in udaipur rajasthanbiparjoy cyclone udaipur rajasthan on alert modelatest news in hindinational newsrajasthan newsudaipurUdaipur newsudaipur news update

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .