उदयपुर संभाग में भी कुछ जगह हो सकती भारी बारिश
उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। मौसम विभाग के अनुसार गुजरात की ओर बढ़ रहे चक्रवाती तूफान बिपारजॉय का 15 जून से राजस्थान में भी असर देखने को मिल सकता है, इसमें उदयपुर संभाग भी शामिल है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार 16 जून को बिपारजॉय कमजोर होकर अवसाद के रूप में दक्षिण-पश्चिमी राजस्थान में प्रवेश कर सकता है। इसके असर से 15 जून को दोपहर से जोधपुर व उदयपुर संभाग के जिलों में आंधी बारिश की गतिविधियां होने की संभावना है।
16 जून को जोधपुर, उदयपुर संभाग के जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश भी हो सकती है। इस दौरान दक्षिण-पश्चिमी राजस्थान में 45 से 65 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं भी चलने की संभावना है। चक्रवाती तूफान बिपरजॉय 15 जून की दोपहर कच्छ जिले के जखौ पोर्ट से टकराएगा। इस दौरान किमी प्रति घंटे तक की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। गुजरात के तटीय जिलों के संभावित प्रभावित इलाकों से लोगों को निकालकर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा रहा है।

17 जून को भी कुछ जगह भारी बारिश की संभावना
इस चक्रवात के कारण 17 जून को भी जोधपुर, उदयपुर व अजमेर संभाग व आसपास के कुछ भागों में भारी बारिश के रूप में जारी रहने की संभावना है।बिपारजॉय फिलहाल अरब सागर के पूर्व मध्य में बना हुआ है और धीरे-धीरे उत्तर दिशा की ओर आगे बढ़ रहा है। इस तूफान के 15 जून को सौराष्ट्र-कच्छ व आसपास के पाकिस्तान तट भीषण चक्रवाती तूफान के रूप में पहुंचने की संभावना है।
डिसक्लेमर:एआर लाइव न्यूज(AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।


