AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

हमारी सरकार किसान हित में सोचती भी है और काम भी कर रही है: गहलोत

Devendra Sharma by Devendra Sharma
June 12, 2023
Reading Time: 1 min read
Cm ashok gehlot Banswara visit


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मुख्यमंत्री ने बांसवाड़ा में 2500 करोड़ की केनाल परियोजना का किया शिलान्यास

शाम को उदयपुर पहुंचे सीएम

बांसवाड़ा,(एआर लाइव न्यूज)। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सोमवार को मेवाड़ दौरे पर रहे। उन्होंने बांसवाड़ा के लंकाई (बागीदौरा) में अपर हाई लेवल केनाल परियोजना का शिलान्यास व डूंगरपुर में महंगाई राहत कैंप का अवलोकन किया। इसके बाद उदयपुर पहुंचे गहलोत ने हिरणमगरी में सेटेलाइट अस्पताल परिसर में पूर्व मंत्री खेमराज कटारा की मूर्ति का अनावरण किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी क्षेत्रों में सिंचाई की सुविधाएं बढ़ें, इसके लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। बेणेश्वर धाम के विकास के लिए 100 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है। केनाल परियोजना आदिवासी अंचल की महत्वाकांक्षी परियोजना है। यह परियोजना अंचल के सामाजिक,आर्थिक उत्थान में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। गहलोत ने बांसवाड़ा जिले की ग्राम पंचायत छोटी सरवा को पंचायत समिति में क्रमोन्नत करने की घोषणा भी की।

Cm ashok gehlot in Banswara

42000 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई होगी

इस परियोजना से जिले की 6 तहसीलों बांसवाड़ा, बागीदौरा, गांगड़ तलाई, आनंदपुरी, कुशलगढ़ और सज्जनगढ़ को जोड़ा गया है। इससे 338 गांवों के 42 हजार हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा उपलब्ध हो सकेगी। यहां माही परियोजना के बांध से 105 किलोमीटर लम्बी मुख्य नहर का निर्माण होगा। फव्वारा पद्धति द्वारा सिंचाई सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। इसका कार्य नवंबरए 2026 तक पूर्ण किया जाना है। इसमें 210 डिग्गियां और 4 किमी लम्बी टनल भी बनेगी।

अनास नदी पर बनेगा साइफन

इस परियोजना में अनास नदी पर एक साइफन बनाया जा रहा है। यह गांगड़ तहसील के लंकाई गांव में स्थित है। यह साइफन परियोजना की एक महत्वपूर्ण संरचना है। इसमें मुख्य नहर को अनास नदी के नीचे से प्रेशराइज पाइपलाइन द्वारा निकालना प्रस्तावित है। समारोह में जल संसाधन मंत्री महेंद्रजीत सिंह मालवीय, जनजाति क्षेत्रीय विकास, जलदाय एवं भूजल राज्यमंत्री अर्जुन बामनिया, कुशलगढ़ विधायक रमिला खडिया, बांसवाड़ा जिला प्रमुख रेशम मालवीय सहित कई जनप्रतिनिधि और आमजन मौजूद थे।

डूंगरपुर के साबला में महाविद्यालय की घोषणा

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने डूंगरपुर जिले के टोकवासा में महंगाई राहत कैम्प का अवलोकन किया। उन्होंने इस अवसर पर डूंगरपुर के साबला में महाविद्यालय खोलने की घोषणा की। गहलोत ने कहा कि शिक्षा राज्य सरकार की मुख्य प्राथमिकताओं में है। प्रदेश में पिछले 4 सालों में 303 नए कॉलेज खोले गए हैं। इनमें 130 गर्ल्स कॉलेज भी शामिल है। 500 बालिकाओं के विद्यालय में नामांकन पर कॉलेज खोलने का प्रावधान किया गया है। गहलोत ने देवपुरी महाराज की धूणी में मंदिर का विकास करवाने एवं आसपुर व उदयपुर को जोड़ने के लिए सोम नदी पर पुलिया एवं सड़क के निर्माण की घोषणा भी की।

उदयपुर में पूर्व मंत्री कटारा की मूर्ति का किया अनावरण

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सोमवार शाम बांसवाड़ा से उदयपुर पहुंचे। रेलवे ट्रेनिंग स्कूल ग्राउंड के हैलीपेड पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने गहलोत की अगवानी की। इसके बाद वे हिरणमगरी क्षेत्र में पहुंचे और सेटेलाइट अस्पताल परिसर में पूर्व मंत्री खेमराज कटारा की मूर्ति का अनावरण किया। उन्होंने महंगाई राहत कैंप के फायदें भी गिनाए और जनता से अपील की कि वे ज्यादा से ज्यादा संख्या में इस कैंप में जाकर पंजीयन करवाएं।

डिसक्लेमर:एआर लाइव न्यूज(AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

Tags: ar live newsCM Ashok GehlotCm ashok gehlot Banswara visitCM Ashok Gehlot Udaipur visitlatest news in hindiUdaipur newsudaipur news update

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .