तीन साल से लिव-इन-रिलेशनशिप में रह रहे थे युवक-युवति
मुंबई,(एआर लाइव न्यूज)। दिल्ली में श्रद्धा मर्डर केस, साक्षी मर्डर और मुंबई के चर्नी रोड हॉस्टल हत्याकांड के बाद गुरूवार को मुंबई की मीरा रोड पर ऐसा हत्याकांड सामने आया है, जिसे सुनकर हर किसी की रूह कांप गयी। आरोपी युवक ने लिव-इन-रिलेशन में रह रही अपनी पार्टनर युवति की हत्या की, शव की कई छोटे-छोटे टुकड़े किए, फिर उन टुकड़ों को प्रेशर कुकर में उबाला, आशंका है कि आरोपी ने शव के टुकड़ों को उबाल कर गली को आवारा कुत्तों को खिला दिए हैं, क्यों कि पुलिस को आरोपी के घर से युवति के पैर सहित कुछ ही टुकड़े बरामद हुए हैं। मुंबई पुलिस ने आरोपी मनोज साहनी को गिरफ्तार कर लिया है।
मुंबई पुलिस के अनुसार आरोपी मनोज साहनी पिछले 3 वर्षों से गीता नगर फेज 7 में गीता आकाश दीप बिल्डिंग में जे-विंग के फ्लैट 704 में पीड़िता सरस्वती वैद्य के साथ लिव-इन-रिलेशनशिप में रह रहा था। आरोपी पिछले कुछ दिनों से सरस्वती पर शक कर रहा था, कि उसका कहीं अफेयर है। इस बात पर दोनों के बीच आए दिन झगड़े होने लगे थे। दो-तीन दिन पहले दोनों के बीच झगड़ा हुआ और मनोज साहनी ने सरस्वती की हत्या कर दी। हत्या के बाद शव को ठिकाने लगाने के लिए मनोज ने कटर से शव के कई छोटे-छोटे टुकड़े किए और प्रेशर कुकर में टुकड़ों को उबाल दिया।
क्षेत्र के कुत्तों को दो दिन से खाना खिला रहा था
आरोपी मनोज शव के टुकड़ों को धीरे-धीरे ठिकाने लगा रहा था कि पड़ोसियों को फ्लैट से बदबू आने के कारण संदेह हुआ, पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी। आज दोपहर जब पुलिस मौके पर पहुंची, पुलिस ने मनोज के फ्लैट की घंटी बजाई, जैसे ही मनोज ने गेट खोला, पुलिस को देखकर वह भागने लगा, इस पर पुलिस ने उसे पकड़ लिया। पुलिस ने घर की तलाशी ली तो युवति के पैर सहित शव के कुछ टुकड़े बरामद हुए हैं।
पड़ोसियों ने बताया कि मनोज पिछले दो दिनों से ही कॉलोनी में घूम रहे आवारा कुत्तों को खाना खिला रहा था, ऐसा उसने पहले कभी नहीं किया था। ऐसे में संदेह जताया जा रहा है कि शव के टुकड़ों को उबालने के लिए उसने कुत्तों को खिला दिया होगा, ताकि शव ठिकाने लग जाए और किसी को पता तक नहीं चले। हालां कि वह अब पुलिस गिरफ्त में है।


