इस्लामाबाद,एआर लाइव न्यूज। पाकिस्तान में ईंधन और उस पर होने वाले खर्च की बचत के लिए एक नया तरीका निकाला है। सरकार ने निर्णय लिया है कि 1 जुलाई से पाकिस्तान में बाजार और कमर्शियल सेंटर्स रात आठ बजे के बाद बंद होंगे। सरकार ने ऊर्जा संरक्षण अर्थात विद्युत खपत कम करने के लिए बाजारों और वाणिज्यिक केंद्रों को रोजाना रात 8 बजे तक बंद करने का फैसला किया है।
हालां कि पाक सरकार के इस निर्णय से वहां के व्यापारी खुश नहीं हैं और उन्होंने सरकार के इस निर्णय को मानने से इनकार कर दिया है। व्यापारियों का कहना है कि सीजन में रात 8 बजे से पीक टाइम शुरू होता है।
ऊर्जा संरक्षण के उपायों से 1 बिलियन डॉलर तक की बचत कर सकते हैं
पाकिस्तानी मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार पाकिस्तान सरकार ने आयातित ईंधन पर देश की निर्भरता को कम करने के लिए अगले वित्त वर्ष के बजट में ऊर्जा सुधारों को शामिल करने का भी फैसला किया है। योजना मंत्री अहसान इकबाल ने मीडिया को बताया कि प्रांतों ने 1 जुलाई से जल्दी बाजार बंद करने पर सहमति व्यक्त की है। उन्होंने कहा योजना के तहत ऊर्जा संरक्षण के कदमों की सिफारिश की गई है, जैसे कि रात 8 बजे तक दुकानों और वाणिज्यिक केंद्रों को बंद करना, एलईडी लाइटों पर स्विच करना और गीजर को और अधिक ऊर्जा कुशल बनाने के लिए अपग्रेड करना। ऐसे उपायों से देश प्रति वर्ष 1 बिलियन डॉलर तक की बचत कर सकता है।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज(AR Live News)से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।


