AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

आज भी दोपहर बाद तेज अंधड़ व बारिश की संभावना

Devendra Sharma by Devendra Sharma
May 29, 2023
Reading Time: 1 min read
Even today there is a possibility of strong thunderstorms and rain after noon


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उदयपुर संभाग में भी देखने को मिल सकता असर

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। मेवाड़ सहित प्रदेश के कई जिलों में बीती रात तेज हवाएं चलने के साथ ही बारिश का दौर बना रहा। सोमवार सुबह आठ बजे तक 24 घंटे में राजस्थान के अधिकांश भागों में हल्की से मध्यम बारिश हुई। कुछ जगह तेज बारिश भी हुई है। उदयपुर संभाग में कुंभलगढ़ में सबसे अधिक 76 मिलीमीटर बारिश हुई। आज सोमवार को भी दोपहर बाद उदयपुर, जोधपुर, अजमेर व बीकानेर संभाग में तेज अंधड़ के साथ बारिश की संभावना है।

मौसम विभाग के अनुसार दक्षिणी पश्चिमी राजस्थान व आसपास के क्षेत्रों पर एक परिसंचरण तंत्र बना हुआ है। आज एक बार पुनः दोपहर बाद उदयपुर, जोधपुर, अजमेर व बीकानेर संभाग के जिलों में दोपहर बाद तेज मेघगर्जन, तेज अंधड़ चलने के साथ ही तेज बारिश की प्रबल संभावना है। जयपुर, कोटा व भरतपुर संभाग में कहीं कहीं मध्यम बारिश हो सकती है। 30 व 31 मई को भी आंधी और बारिश की गतिविधियां जारी रहने की प्रबल संभावना है।

UIT Udaipur

बीती रात कुंभलगढ़ में 76 मिलीमीटर बारिश

सोमवार सुबह आठ बजे तक 24 घंटे में राजस्थान के अधिकांश भागों में हल्की से मध्यम बारिश हुई। बीकानेर में 73 मिलीमीटर, पौकरण जैसलमेर 52, जोधपुर 47, पाली के जवाई डेम पर 77 मिमी बारिश हुई। उदयपुर संभाग के राजसमंद जिले के कुंभलगढ़ में 76, डूंगरपुर के साबला में 46, आसपुर 40, कनबा 26, देवल 25, देवगढ़ 36, आमेट 32, गढ़बोर 27, नाथद्वारा 12, उदयपुर के झाड़ोल में 27, झल्लारा 30, खेरवाड़ा 55, उदयपुर शहर 16, बड़गांव में 10 मिलीमीटर बारिश हुई।

डिसक्लेमर:एआर लाइव न्यूज(AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

Tags: latest news in hindirain in udaipurrajasthan newsstrong thunderstorms and rain in rajasthanUdaipur newsweather news udaipurweather update

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .