AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

जहां रहती है सरकारी फाइलें,उस अलमारी में मिली करोड़ों की नगदी और 1 किलो सोना

Devendra Sharma by Devendra Sharma
May 20, 2023
Reading Time: 1 min read
yojana bhawan jaipur more than 2 crore cash and 1 kg gold found


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

जयपुर में योजना भवन के बेसमेंट में मिला 1 किलो सोना और 2.31 करोड़ रूपए

जयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। जयपुर में सचिवालय के पास बने योजना भवन में एक अलमारी में 2.31 करोड़ रूपए और 1 किलो सोना के बिस्किट मिलने से कई सवाल खड़े हो रहे है। अभी तक यह गुत्थी नहीं सुलझ पायी है कि यह बेनामी संपत्ति आखिर इस अलमारी में किसने और कब रखी। राजस्थान में प्रदेश स्तरीय किसी सरकारी ऑफिस में इस प्रकार का मामला पहली बार सामने आया है।

जिस अलमारी में सरकारी फाइलें रखी जाती है उसी अलमारी में नगदी के रूप में 2000 और 500 रूपए के नोटों के बंडल और सोना मिलने से प्रशासनिक तंत्र सकते में आ गया। मामला सामने आते ही आनन फानन में शुक्रवार रात करीब 11 बजे सीएस ऊषा शर्मा, डीजीपी उमेश मिश्रा और जयपुर पुलिस कमिश्नर आनंद श्रीवास्तव को प्रेसवार्ता करनी पड़ी।

सीसीटीवी कैमरे से लैस ऑफिस, फिर भी यह हाल

हालांकि प्रेसवार्ता में पुलिस अधिकारियों के पास उस समय इस सवाल का कोई जवाब नहीं था कि यह बेनामी संपत्ति आखिर सरकारी दफ्तर के बेसमेंट की अलमारी में किसने रखी और कितने समय से यह नगदी और सोना यहां रखा हुआ था। पुलिस ने इस मामले में 8 से ज्यादा विभाग से जुड़े लोगों को हिरासत में लिया है। बड़ा सवाल यह है कि जो ऑफिस सीसीटीवी कैमरे से लैस है उसी में बेनामी संपत्ति जमा करने का खेल चल रहा था, लेकिन किसी को कानों कान खबर तक नहीं लगी।

ऐसे पकड़ में आया मामला

पुलिस कमिश्नर आनंद श्रीवास्तव ने बताया कि योजना भवन में रखी सूचना प्रौद्योगिकी विभाग(DOIT) की फाइलों को कम्यूटराइज्ड करने का कार्य किया जा रहा है। यहां बेसमेंट में अलमारियों में पड़ी फाइलों को बाहर निकालने के दौरान दो अलमारियों की चाबी नहीं मिली। काफी प्रयास करने के बावजूद चाबी नहीं मिली तो शुक्रवार को इन दो अलमारियों के ताले तुड़वाए गए।

इस दौरान एक अलमारी में फाइलें मिली जबकि दूसरी अलमारी में एक लैपटॉप और ट्रॉली वाला बैग मिला। ट्रॉली वाले बैग को जब खोला गया तो उसमें नगदी और सोने के बिस्किट मिले। इस पर सूचना एवं प्रौद्योगिकी विभाग (DOIT) के ऑफिसर महेश गुप्ता ने उच्च अधिकारियों को सूचना दी। इसके बाद पुलिस ने यह नकदी और सोने का बिस्किट जब्त कर लिया। नोटों की गिनती करने पर यह राशि 2 करोड़ 31 लाख 49 हजार रुपये पाई गई।

डिसक्लेमर:एआर लाइव न्यूज(AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

Tags: corruption in rajasthanDepartment of Information TechnologyDepartment of Information Technology jaipurdoit jaiprjaipur newsjaipur secretariatlatest news in hindirajasthan newsUdaipur news

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .