AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

उदयपुर,जोधपुर, कोटा और अजमेर शहर बनेंगे थ्री डी सिटी

Devendra Sharma by Devendra Sharma
May 20, 2023
Reading Time: 1 min read
udaipur 3D city project rajdhara


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मुख्यमंत्री ने दी 109.75 करोड़ रुपए की स्वीकृति

जयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। शहरों के विकास की बेहतर प्लानिंग एवं प्रबंधन के लिए उदयपुर, जोधपुर, कोटा और अजमेर शहरों के जियोग्राफिक इनफार्मेशन सिस्टम (जीआईएस) आधारित थ्री डी सिटी मॉडल विकसित किये जाएगें।

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने इन चार शहरों में जीआईएस आधारित थ्री डी सिटी और राजधरा सैटेलाइट इमेजरी रिपोजिटरी परियोजनाओं के क्रियान्वयन के लिए वित्तीय प्रस्ताव को मंजूरी दी है। इससे शहरों के मास्टर प्लान में लैंड यूज प्रस्तावित करना, नई सड़कों, फ्लाईओवर, नई कॉलोनियों के निर्माण व विस्तार, ड्रेनेज प्लान सहित विभिन्न कार्यों को धरातल पर उतारने, बड़े पैमाने पर आधारभूत ढांचे के विकास, परिवहन योजना, भूमि नियोजन, नगर नियोजन इत्यादि के प्रभावी आकलन, सिमुलेशन एवं योजना बनाने में आसानी होगी। विकसित थ्री डी मॉडल का ऑगमेंटेड रियलिटी, वर्चुअल रियलिटी (AR/VR) द्वारा शहर का वर्चुअल टूर भी किया जा सकेगा। 

UIT Udaipur

विभिन्न समयावधि की सैटेलाइट इमेजरी की रिपोजिटरी भी स्थापित की जाएगी

राजधरा प्लेटफॉर्म पर राजस्थान की विभिन्न समयावधि की सैटेलाइट इमेजरी की रिपोजिटरी भी स्थापित की जाएगी। इससे  विभिन्न विभागों की आवश्यकताओं के अनुसार जैसे  लेंड यूज, लेंड कवर, जलाशयों, जल स्रोतों एवं वन क्षेत्रों में परिवर्तन, फसल उपज अनुमान, शहरों के विकास एवं फैलाव इत्यादि के विश्लेषण में आसानी होगी। 

अब हर जिले में दो लवकुश वाटिकाएं विकसित की जाएगी

love kush vatika

प्रदेश के सभी जिलों में लवकुश वाटिकाएं विकसित की जाएगी। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने वाटिकाओं के लिए 66 करोड़ रुपए की स्वीकृति दी है। इससे इको-टूरिज्म को बढ़ावा मिलेगा। वाटिकाओं में वन एवं वन्यजीवों से संबंधित मॉडल स्थापित होंगेए जिनसे बच्चों को पर्यावरण व वन्यजीव संरक्षण की शिक्षा मिल सकेगी। यहां इको ट्रेल पथों का निर्माण और प्रदर्शनी के लिए जगह बनेगी। 2023-24 के बजट में प्रत्येक जिले में एक.एक अतिरिक्त वाटिका विकसित करने की घोषणा की गई थी।

डिसक्लेमर:एआर लाइव न्यूज(AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) औरपत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

Tags: 3D City Project3D City Project Rajdhara3D City Project Rajdhara Udaipur3D City Project Rajdhara Udaipur Jodhpur Kota and Ajmerar live newslatest news in hindilove kush vatika in rajasthanrajasthan newsudaipur news update

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .