AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

कर्नाटक मुख्यमंत्री का नाम तय, सिद्दारमैया 20 मई को लेंगे शपथ

AR Live News Reporter by AR Live News Reporter
May 18, 2023
Reading Time: 1 min read
Karnataka cm siddaramaiah


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

कर्नाटक (एआर लाइव न्यूज)। कांग्रेस ने चुनाव परिणाम के तीन दिन बाद गुरुवार को कर्नाटक के अगले मुख्यमंत्री (Chief Minister of Karnataka) का नाम घोषित किया। पार्टी के दिग्गज नेता सिद्दारमैया (siddaramaiah) कर्नाटक के 24वें मुख्यमंत्री के रूप में 20 मई को शपथ ग्रहण करेंगे। वे दूसरी बार राज्य के मुख्यमंत्री बनेंगे। पार्टी महासचिव (संगठन) के.सी. वेणुगोपाल व कर्नाटक प्रभारी रणदीप सिंह सुरजेवाला ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में जानकारी दी।

वेणुगोपाल ने बताया कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने सिद्दारमैया को कर्नाटक का मुख्यमंत्री बनाने का फैसला किया। सिद्दारमैया कर्नाटक के मुख्यमंत्री होंगे। वहीं डी.के. शिवकुमार राज्य में एकमात्र उपमुख्यमंत्री और लोकसभा चुनाव तक केपीसीसी अध्यक्ष होंगे। उन्होंने कहा कि शपथ ग्रहण समारोह 20 मई को होगा।

गंभीर परामर्श के बाद तय किया मुख्यमंत्री का नाम

वेणुगोपाल ने कहा कि 13 मई को मतदान के नतीजे घोषित होने के बाद 14 मई को सीएलपी बैठक हुई जिसमें तीन पर्यवेक्षक थे। 14 मई और 15 मई को विधायकों के साथ बैठक की और वरिष्ठ नेताओं के साथ गंभीर परामर्श किया। कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे ने सिद्दारमैया और शिवकुमार के साथ भी चर्चा की। इसके बाद पर्यवेक्षकों ने पार्टी प्रमुख को अपनी रिपोर्ट सौंपी। सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के विचार लेने के बाद अंत में मुख्यमत्री के पद पर निर्णय लिया।

सिद्दारमैया और शिवकुमार कर्नाटक की बड़ी संपत्ति

वेणुगोपाल ने यह भी कहा कि सिद्दारमैया हमारे वरिष्ठ नेता हैं और उन्होंने कांग्रेस के लिए बहुत योगदान दिया व अथक रूप से काम किया। वहीं डी. के. शिवकुमार एक गतिशील नेता हैं। उन्होंने पार्टी के कैडर में जोश भर दिया। दोनों नेता कर्नाटक की बड़ी संपत्ति हैं। उन्होंने ने कहा कि पार्टी शपथ ग्रहण समारोह के लिए सभी विपक्षी नेताओं को निमंत्रण भेजेगी।

सिद्दारमैया ने ट्वीट किया कि कन्नडिगों के कल्याण की रक्षा के लिए हमारे हाथ हमेशा एकजुट रहेंगे। कांग्रेस पार्टी एक परिवार के रूप में एक जनोन्मुख, पारदर्शी, भ्रष्टाचार मुक्त शासन देने और हमारी सभी गारंटियों को पूरा करने के लिए काम करेगी।

Tags: Chief Minister of Karnatakacongress cm in karnatakacongress partyd k shivkumarD.K. Shivakumar the Deputy Chief MinisterKarnataka cm siddaramaiahkarnataka electionKarnataka new cmsiddaramaiah

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .