AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

राजस्थान का पानी गुजरात नहीं जाएगा: गहलोत

Devendra Sharma by Devendra Sharma
May 3, 2023
Reading Time: 1 min read
cm-ashok-gehlot-in-mehangai-rahat-camp-kotda-udaipur


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

कोटड़ा में बोले मुख्यमंत्री, बांध से जुड़े काम में जनता भी करे सहयोग

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा है कि हमारी सोच और प्रयास है कि राजस्थान का पानी बहकर गुजरात नहीं जाए। यहां का पानी यहीं के आमजन के पीने और किसानों के सिंचाई के काम आए। ऐसे में बांध से जुड़े प्रोजेक्ट है उनके क्रियान्वयन में स्थानीय लोग भी सहयोग करें। mehangai rahat camp udaipur

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बुधवार को कोटड़ा क्षेत्र के घाटा गांव में सभा को संबोधित करते हुए यह बात कहीं। मुख्यमंत्री ने कोटड़ा में महंगाई राहत कैंप एवं प्रशासन गांवों के संग अभियान के तहत आयोजित शिविर का अवलोकन किया। सभा से पहले आदिवासी परंपरा से मुख्यमंत्री का स्वागत किया गया। गहलोत घाटा गांव में धरमाराम गरासिया के घर भी पहुंचे। कोटड़ा में सभा के बाद मुख्यमंत्री गहलोत झाड़ोल पहुंचे और वहां भी महंगाई राहत कैम्प का अवलोकन किया।

cm ashok gehlot in mehangai rahat camp udaipur

गहलोत ने कहा वे पहले भी एक बार कोटड़ा में उनका जन्मदिन मना चुके हैं

आज गहलोत का जन्म दिन भी था। इस मौके पर उन्होंने इस बात का जिक्र भी किया कि इससे पहले भी एक बार उन्होंने आज ही के दिन कोटड़ा में जन्म दिन मनाया और रात्रि विश्राम भी यहीं किया था। गहलोत ने कहा कि कोटड़ा बहुत ही तकलीफ में रहता है, कई समस्याएं रहती है। सरकार ने कोशिश की है कि यहां के जो भी काम बताए गए वो काम मैने किए है।

गहलोत ने कोटड़ा क्षेत्र में प्रस्तावित कुछ बड़े बांधों के निर्माण में विवाद की स्थिति बनने पर कहा कि यहां बांध भी बनने है। कुछ विवाद भी है ऐसे में कमिश्नर और कलेक्टर को कहुंगा कि आदिवासी समाज के लोगों से बातचीत करें। सभी की सहमति से काम आगे बढ़ सकता है। यहां का पानी बहकर गुजरात जा रहा हैं वह पानी यहीं रूक जाए। लोगों के पीने और सिंचाई के काम आ सके, इसी सोच के साथ हमने फैसला लिया था। उम्मीद करता हुं आप सब सहयोग करेंगे तो राजस्थान का पानी गुजरात नहीं जाएगा। राजस्थान के काम आएगा किसानों के काम आएगा।

UIT Udaipur Poster

हाथों-हाथ कर दीं दो बड़ी घोषणाएं

सभा के दौरान मुख्यमंत्री का ध्यान इस तरफ दिलाया गया कि कोटड़ा पंचायत समिति और देवला के बीच करीब 50 किलोमीटर की दूरी है। ऐसे में देवला को भी पंचायत समिति बनाया जाए। इस पर मुख्यमंत्री ने देवला को पंचायत समिति बनाने की घोषणा कर दी। मुख्यमंत्री ने जसवंतगढ़ में पीएचसी खोलने की घोषणा भी की। गहलोत ने कहा कि मैने कह रखा है तुम मांगते मांगते थक जाआंगे और मैं थकुंगा नहीं देते-देते। इस अवसर पर पूर्व मंत्री मांगीलाल गरासिया, पूर्व सांसद रघुवीर मीणा,देहात कांग्रेस के निवर्तमान जिलाध्यक्ष लालसिंह झाला, सवाराम गमेती, ब्लॉक अध्यक्ष भुवनेश व्यास व रामसिंह चदाणा सहित कई जनप्रतिधि व ग्रामीण मौजूद थे।

cm ashok gehlot visit mehangai rahat camp in kotda udaipur

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज(AR Live News)से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

Tags: ar live newsCM Ashok Gehlotcm ashok gehlot in mehangai rahat camp kotda udaipurCM Ashok Gehlot Udaipur visitdam project work in kotda udaipurlatest news in hindimehangai rahat campmehangai rahat camp udaipurRajasthanrajasthan newsudaipurudaipur news update

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .