AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

मिसाल: गलवान शहीद की पत्नी रेखा सेना में हुई भर्ती

Lucky Jain by Lucky Jain
April 29, 2023
Reading Time: 1 min read
Rekha Singh the widow of Galwan Valley martyr Naik Deepak Singh become lieutenant in the indian army


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

ऑफिसर्स ट्रेनिंग एकेडमी से प्रशिक्षण प्राप्त कर बनीं लेफ्टिनेंट

चेन्नई,(एआर लाइव न्यूज)। पूर्वी लद्दाख स्थित गलवान घाटी में वर्ष 2020 में चीनी सैनिकों के साथ हुई हिंसक झड़प में शहीद हुए नायक दीपक सिंह की पत्नी रेखा सिंह भारतीय सेना में भर्ती हो गयी हैं। रेखा (lieutenant Rekha Singh) ने ऑफिसर्स ट्रेनिंग एकेडमी से प्रशिक्षण प्राप्त किया और आज शनिवार को एकेडमी की पास आउट परेड में हिस्सा लेकर वे भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बन गयी हैं।

रेखा सिंह को ऑफिसर्स ट्रेनिंग एकेडमी से ट्रेनिंग पूरी करने के बाद भारतीय सेना में शामिल किया गया है। रेखा के भारतीय सेना में भर्ती होने पर उनका परिवार काफी खुश है और पास आउट परेड के समय कार्यक्रम में भी परिवार के सदस्य भी मौजूद रहे।

nagar nigam udaipur air pollution poster

पति के निधन के बाद सेना में भर्ती होने लिया निर्णय

लेफ्टिनेंट रेखा सिंह ने कहा मेरे पति के गुजर जाने के बाद मैंने भारतीय सेना में शामिल होने का फैसला किया और इसकी तैयारी शुरू की। आज मेरी ट्रेनिंग पूरी हो गई है और मैं लेफ्टिनेंट बन गई हूं। सेना में भर्ती होकर रेखा सिंह देश की महिलाओं के लिए एक मिसाल भी बन गयी हैं।

गौरतलब है कि पूर्वी लद्दाख की गलवान घाटी में जून 2020 में भारतीय सेना और चीनी पीपुल्स लिबरेशन आर्मी के बीच हिंसक झड़प हुई थी। इस झड़प में भारतीय सेना के 20 जवान शहीद हो गए थे, जिनमें नायक दीपक सिंह भी शामिल थे। बिहार रेजिमेंट की 16वीं बटालियन के नायक दीपक सिंह को इस दौरान दिखाई गई वीरता के लिए वर्ष 2021 में मरणोपरांत वीर चक्र से सम्मानित किया गया था।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज(AR Live News)से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

Tags: ar live newsGalwan ValleyGalwan Valley martyr Naik Deepak Singhindian armylatest news in hindilieutenant Rekha Singhmartyr widow joined indian armynational newsRekha Singh the widow of Galwan Valley martyr Naik Deepak Singh

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .