AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस विधायकों से ले रही फीडबैक

Devendra Sharma by Devendra Sharma
April 17, 2023
Reading Time: 1 min read
Congress start feedback from MLAs


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

प्रदेश प्रभारी कर रहे सीधा संवाद

जयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। आगामी विधानसभा चुनाव की सरगर्मियां तेज होने से पहले प्रदेश कांग्रेस ने अपने विधायकों से वन टू वन बात कर फीड बैक लेना शुरू कर दिया है। जमीनी हकीकत का पता लगाने कांग्रेस ने बकायदा विधायकों के लिए लिखित में 13 सवाल भी तैयार किए गए है।

सोमवार को कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत व प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा की मौजूदगी में कई विधायकों से फीडबैक लिया। विधायकों को 13 सवालों का परफॉर्मा दिया जा रहा है उसमें पहला ही सवाल क्षेत्र के जातिगत और धार्मिक समीकरण क्या है। विधायकों से यह भी पूछा जा रहा है कि अपने खिलाफ एंटी इनकंबेंसी रोकने के लिए क्या प्लान रखते है। कांग्रेस को समर्थन कर रहे निर्दलीय विधायकों को भी फीडबैक के लिए बुलाया जा रहा है।

फीडबैक में इन बिन्दुओं पर भी है फोकस

अपने खिलाफ एंटी इनकंबेंसी रोकने के लिए क्या प्लान रखते है। सरकार के प्रति जनता में एंटी इनकंबेंसी की क्या स्थिति है। इसे कम करने आपके क्या सुझाव है। क्षेत्र में जातिगत और धार्मिक समीकरण की स्थिति, नए जिलों के संबंध में सुझाव या राय,आपकी सीट पर क्या कोई तीसरी ताकत भी है?,क्षेत्र में आपकी स्थिति कैसी मानते है और 10 में से नंबर देने हो तो कितने देंगे?, चुनाव को लेकर जनता का मानस क्या है?,सरकार की योजनाओं पर भी ध्यान दिया जा रहा है। विधायकों से यह भी पूछा जा रहा है कि क्षेत्र में सबसे अधिक प्रभाव किन पांच योजनाओं का है?, महंगाई राहत कैंप को सफल बनाने आपकी क्या तैयारी है?। सोशल मीडिया पर विधायक कितने एक्टीव है यह भी पूछा जा रहा है।

UIT Udaipur

संभागवार ले रहे फीडबैक

कांग्रेस संभागवार विधायकों से फीडबैक ले रही है। इस फीडबैक से सत्तारूढ़ कांग्रेस को काफी हद तक पता चल सकेगा कि बड़ी बड़ी बजट घोषणाओं के बावजूद पार्टी के वोट बैंक की क्या स्थिति है और संगठन को कहां कहां पर अभी से ध्यान देने की जरूरत है।

डिसक्लेमर:एआर लाइव न्यूज(AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

Tags: ar live newsCM Ashok Gehlotfeedback from MLAslatest news in hindirajasthan congress in-charge sukhjinder singh randhawa

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .