AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

पालड़ी गांव में पैंथर का आतंक: किसान को मारने के बाद अब बछड़े का किया शिकार, वन विभाग के प्रयास विफल

Devendra Sharma by Devendra Sharma
April 15, 2023
Reading Time: 1 min read
panther attack


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

किसानों और ग्रामीणों में भय का माहौल

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। बड़गांव पंचायत के पालड़ी गांव में पैंथर का आंतक बढ़ता जा रहा है। इससे ग्रामीणों में भय का माहौल बना हुआ है। पिछले दिनों ही खेत में गेहूं की रखवाली कर रहे किसान फतहसिंह को पैंथर ने मार डाला और उस किसान के शरीर का काफी हिस्सा भी पैंथर खा गया था।

बीती रात इसी पालड़ी गांव पैंथर ने तोल सिंह के घर के बाहर बंधे गाय के बछड़े को मार डाला। दो दिन पहले भी दो पैंथर फतहसिंह के घर पास पहुंचे और बाड़े में घूसने का प्रयास किया था, लेकिन गायों के रंभाने की आवाज सुनकर लोग जाग गए और टॉर्च की रोशनी डाली तो बाहर दो पैंथर नजर आए। क्षेत्रवासी हरिसिंह ने बताया कि लोगों ने हल्ला किया तो पैंथर वहां से भाग गए, लेकिन बीती रात फिर से पैंथर के गांव में आने से लोगों में डर बढ़ता जा रहा है।

panther attack paldi ganv

वन विभाग की स्पैशल टीम लगाने की मांग

वन विभाग ने पैंथर को पकड़ने पिंजरे लगाए है, लेकिन अब तक सफलता नहीं मिली है। पूर्व मंत्री मांगीलाल गरासिया,बड़गांव सरपंच संजय शर्मा और पंचायत समिति सदस्य भुवनेश व्यास शनिवार को पालड़ी गांव पहुंचे। लोगों की परेशानी को देखते हुए गरासिया ने मौके से ही प्रशासनिक अधिकारियों से बात कर पालड़ी क्षेत्र में वन विभाग की स्पैशल टीम लगाकर पैंथर पकड़ने पर जोर दिया। जनप्रतिनिधियों ने पैंथर के हमले में मारे गए किसान फतहसिंह के परिजनों से भी मुलाकात की। इस दौरान रामसिंह चदाणा, चट्टान सिंह सहित क्षेत्र के कई नागरिक मौजूद थे।

खेत पर जाने से कतराने लगे किसान

पालड़ी गांव में कई किसानों के खेतों में गेहूं की फसल पड़ी है। लोग थ्रैसर से गेहूं निकालना भी चाहते हैं, लेकिन पैंथर द्वारा यहां के किसान फतहसिंह को मार देने के बाद से किसानो में इतना भय व्याप्त हैं कि गेहूं निकालने के लिए कई लोग खेतों में जाने से भी कतराने लगे है। पैंथर के आंतक और डर से शाम होते होते इस गांव में सन्नाटा पसर जाता है।

यह भी पढ़े: क्यों है पालड़ी गांव में दहशत

डिसक्लेमर:एआर लाइव न्यूज(AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

Tags: ar live newsforest deepartment udaipur rajasthanlatest news in hindipanther attackpanther attack in udaipurUdaipur news

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .