AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

कोरोना फिर डरा रहा: प्रदेश में आज सर्वाधिक जयपुर में 132 और उदयपुर में 51 कोरोना संक्रमित

Lucky Jain by Lucky Jain
April 15, 2023
Reading Time: 1 min read
corona update udaipur rajasthan


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उदयपुर जिले में संक्रमण दर 7% से अधिक पहुंची

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। कोरोना एक बार फिर डरा रहा है, शनिवार को कोरोना संक्रमितों की आयी रिपोर्ट ने प्रदेश और उदयपुर में सभी को चिंता में डाल दिया है। प्रदेश में आज सर्वाधिक कोरोना संक्रमित जयपुर में 132 और उदयपुर में 51 में पाए गए हैं। प्रदेश में संक्रमण दर 10 प्रतिशत से अधिक पहुंच गयी है, वहीं उदयपुर जिले में शनिवार को कोरोना संक्रमण दर 7 प्रतिशत रही। विशेषज्ञों ने मई में स्थिति के चिंताजनक होने की आशंका जताते हुए लोगों से सावधान रहने और कोरोना प्रोटोकॉल की पालना की अपील की है।

कोरोना रिपोर्ट के अनुसार शनिवार को प्रदेश में 419 कोरोना संक्रमित पाए गए। इससे एक्टिव केस की संख्या बढ़कर 2058 हो गयी है। प्रदेश में सर्वाधिक कोरोना संक्रमित जयपुर में 132, उदयपुर में 51, अजमेर में 36, अलवर में 26, नागौर में 22 इन जिलों में मिले हैं। कोरोना के सर्वाधिक एक्टिव केस भी जयपुर में 627 और उदयपुर में 172 हो गए हैं। प्रदेश में आज जयपुर, अलवर और झुंझुनू में एक-एक कोरोना संक्रमित की मौत हुई है।

UIT Udaipur

उदयपुर में 661 लोगों के टेस्ट हुए, 51 संक्रमित पाए गए

उदयपुर में आज शनिवार को 51 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं, इससे जिले में कोरोना एक्टिव केस की संख्या बढ़कर 157 हो गयी है। जिले में शनिवार को 661 लोगों के कोरोना टेस्ट हुए, जिसमें से 51 कोविड-19 से संक्रमित पाए गए हैं। ऐसे में जिले में आज संक्रमण दर 7 प्रतिशत से अधिक हो गयी है, जो चिंताजनक स्थिति है। जिले में कोरोना के 157 एक्टिव केस में 149 संक्रमित होम आईसोलेशन में रहकर उपचार ले रहे हैं, वहीं 8 लोग अस्पताल में भर्ती हैं।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज(AR Live News)से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

Tags: #CoronapositiveInRajasthan#CoronaPositiveInUdaipurar live newscorona in jaipurcorona news udaipurcorona positive in udaipurcovid-19 in Udaipurmaximum corona positive in udaipurRajasthanrajasthan newsudaipurUdaipur newsudaipur news update

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .