AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

उदयपुर में देवदर्शन पदयात्रा 16 को

Devendra Sharma by Devendra Sharma
April 13, 2023
Reading Time: 1 min read
Devdarshan Padyatra in Udaipur on 16th


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

देवस्थान विभाग ने शुरू की तैयारियां

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। देवस्थान विभाग की ओर से वैशाख कृष्ण पक्ष एकादशी के अवसर पर रविवार को उदयपुर में देव दर्शन पद यात्रा निकाली जाएगी।

देवस्थान आयुक्त प्रज्ञा केवलरमानी की अध्यक्षता गुरूवार को प्रशासनिक व संबंधित विभागीय अधिकारियों की बैठक में जिम्मेदारियां सौंपी गई। एडीएम सिटी प्रभा गौतम ने जिला प्रशासन और संबंधित विभागों के स्तर पर की जाने वाली तैयारियों की जानकारी दी। बैठक में तय किया गया कि शनिवार को देवस्थान आयुक्त सहित अन्य संबंधित अधिकारी तैयारियों का जायजा लेंगे। इसमें प्रस्तावित रूट से जुड़ी तैयारियां देखी जाएगी।

nagar nigam udaipur air pollution poster

यह रहेगा पदयात्रा का कार्यक्रम

देवस्थान विभाग के सहायक आयुक्त जतिन गांधी ने बताया कि इस यात्रा के तहत सिटी पैलेस से चांदपोल होते हुए अमराई घाट तक स्थित देवस्थान विभाग के राजकीय आत्मनिर्भर एवं राजकीय प्रत्यक्ष प्रभार वाले 11 मंदिरों की यात्रा करवाई जाएगी।

पद यात्रा रविवार सुबह 7 बजे सिटी पैलेस स्थित गुलाब स्वरूप बिहारी जी मंदिर से प्रारंभ होकर जगत शिरोमणिजी मंदिर, जवान रूपेश्वरजी, जगन्नाथराय जी (जगदीश मंदिर) जवान सूरज बिहारीजी मंदिर, प्रताप नारायणजी, धनेश्वरजी, पांच महादेव, भीम परमेश्वरजी, उदयश्यामजी फिरंगी घाट होते हुए मांझी का मंदिर घाट स्थित सरदार स्वरूप श्यामजी मंदिर पर आकर यात्रा सम्पन्न होगी। गांधी ने बताया कि सुबह 10 बजे आरती होगी और प्रसाद वितरण होगा।

डिसक्लेमर:एआर लाइव न्यूज(AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

Tags: ar live newsdevasthan rajasthanDevdarshan Padyatra in Udaipurrajasthan newsudaipur news update

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .