प्रयागराज,(एआर लाइव न्यूज)। गैंगस्टर अतीक अहमद के बेटे असद अहमद का यूपी एसटीएफ ने एनकाउंटर (Asad Ahmed Encounter) कर दिया। उमेश पाल हत्याकांड में असद कई दिनों से फरार चल रहा था। इस मुठभेड़ मेें एक अन्य कुख्यात अपराधी गुलाम भी मारा गया।
यूपी एसटीएफ से प्राप्त जानकारी अनुसार अतीक अहमद का बेटा असद और मकसूदन का बेटा गुलाम प्रयागराज के उमेश पाल हत्याकांड में वॉन्टेड थे। दोनों पर पांच.पांच लाख रुपये का इनाम था और पुलिस कई दिनों से इनकी तलाश कर रही थी। झांसी में हुई मुठभेड़ में दोनों मारे गए।
अत्याधुनिक हथियार भी बरामद

इस दौरान इनके पास से विदेश निर्मित अत्याधुनिक हथियार भी बरामद किए गए है। यूपी एसटीएफ के एडीजी अमिताभ यश ने मीडिया से बातचीत में बताया कि असद और गुलाम को जिंदा पकड़ने की कोशिश की गई थी, लेकिन उन्होंने एसटीएफ टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में दोनों मारे गए।


