AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

बाड़मेर में महिला के साथ दुष्कर्म कर जिंदा जलायाः लोगों में आक्रोश, राजनीति गरमाई

Lucky Jain by Lucky Jain
April 8, 2023
Reading Time: 1 min read
barmer women raped and burnt alive case bjp attacking on state government


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

बाड़मेर,(एआर लाइव न्यूज)। बाड़मेर के पचपदरा थाना क्षेत्र में एक महिला से दुष्कर्म और जिंदा जलाने के मामले में शुक्रवार देर रात महिला ने हॉस्पिटल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। महिला की मौत के साथ ही आक्रोशित परिजन, सैंकड़ों ग्रामीण हॉस्पिटल के बाहर इकट्ठे हो गए और अपराधी की गिरफ्तारी व परिवार को आर्थिक सहायता देने की मांग पर अड़ गए। मामले पर राजनीति गरमाई हुई है और भाजपा नेताओं ने इसे लव जिहाद करार दिया है।

जानकारी के अनुसार बालोतरा में महिला परिवार के साथ रहती थी। गुरूवार को महिला का पति मजदूरी करने गया हुआ था, वहीं बच्चे स्कूल। गुरूवार दोपहर करीब 3 बजे महिला के अकेले होने का फायदा उठाकर आरोपी शकूर खान पुत्र कालू खान जबरन घर में घुस आया। महिला के साथ दुष्कर्म किया और साथ में लेकर आए थिनर को आरोपी ने महिला पर डालकर आग लगा दी। महिला की चीखों की आवाज सुनकर आस-पास परिजन और ग्रामीण वहां पहुंचे, तब तक आरोपी शकूर खान मौके से फरार हो गया। ग्रामीणों ने महिला के पति और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने महिला को अस्पताल पहुंचाया, जहां शुक्रवार देर रात महिला ने दम तोड़ दिया।

पीड़िता के साथ हुई वारदात की सूचना पर केन्द्रीय कृषि राज्य मंत्री कैलाश चौधरी हॉस्पिटल पहुंचे और परिजनों से मिले। कैलाश चौधरी ने घटना को लव जिहाद का उदाहरण बताया। उन्होंने कहा प्रदेश की लचर कानून व्यवस्था के चलते ऐसे लोग खुलेआम इस तरह की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं।

लापरवाह अधिकारियों को निलंबित किया जाए

महिला की मौत पर राजनीति गरमाई हुई हैं और भाजपा राज्य सरकार पर हमलावर हो गयी है। बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने पीड़िता की मौत के लिए कांग्रेस सरकार को जिम्मेदार ठहराया, सीपी जोशी बोले कि जब से राजस्थान में कांग्रेस की सरकार बनी है। अपराधी बेखौफ वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। हर दिन महिलाओं और बालिकाओं के साथ अत्याचार, लूट, बलात्कार और हत्या जैसी घटनाएं हो रही है। लेकिन कांग्रेस सरकार आंख मूंद बैठी है।

सीपी जोशी ने कहा कि बालोतरा में दलित विवाहिता के साथ दुष्कर्म किया गया। उसके बाद भी पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज नहीं किया। बल्कि पीड़िता को उपचार के लिए ऐसी जगह ले जाया गया, जहां बर्न यूनिट ही नहीं थी। इसलिए पीड़िता की मौत के लिए राजस्थान की कांग्रेस सरकार जिम्मेदार है। ऐसे में सरकार को पीड़ित परिवार को मुआवजा और सरकारी नौकरी देनी चाहिए। इसके साथ ही जिन लापरवाह अधिकारियों की वजह से यह पूरी घटना हुई। उनको जल्द से जल्द सस्पेंड किया जाना चाहिए। अगर ऐसा नहीं हुआ तो बीजेपी पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए लड़ाई लड़ेगी।

कमजोर पुलिसिंग का नतीजा है यह घटना

उपनेता प्रतिपक्ष सतीश पूनियां ने कहा कि जो शांतिपूर्ण राजस्थान कभी अपनी शांति और सद्भाव के लिए जाना जाता था, उसको शायद ग्रहण लग गया है। लेकिन ग्रहण से बड़ी चुनौती है लापरवाही की, अनदेखी की और कमजोर पुलिसिंग की। इसका नतीजा है कि राजस्थान अब नेशनल क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो के आंकड़ों में रोजाना औसतन 17 बलात्कार और 7 हत्याएं के आंकड़े से अलंकृत है।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज(AR Live News)से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

Tags: ar live newsBarmer newsBarmer Rajasthanbarmer women raped and burnt alivebjp cp joshicrime in barmerRajasthanrajasthan news

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .