AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Jaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Events & Promotion
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Jaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Events & Promotion
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

खेरवाड़ा में खुलेगा एडि.एसपी कार्यालय: प्रदेश में खुलेंगे नए पुलिस कार्यालय, थाने एवं चौकियां

Lucky Jain by Lucky Jain
April 8, 2023
Reading Time: 1 min read
UIT Udaipur


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

1369 नवीन पदों का होगा सृजन

जयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। प्रदेश में कानून व्यवस्था को अधिक मजबूत करने और आमजन तक सुगम पहुंच सुनिश्चित करने के लिए राज्य सरकार ने आवश्यकतानुसार नए पुलिस कार्यालयों, थानों एवं चौकियों को खोलने की मंजूरी दी है। उन्होंने कार्यालयों के लिए 1369 पदों के सृजन और आवश्यक संसाधनों के लिए लगभग 201 करोड़ रुपए की स्वीकृति भी दी है।

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के निर्णय के अनुसार उदयपुर के खेरवाड़ा, भरतपुर के वैर (भरतपुर), नागौर के परबतसर, धोलपुर में एडीएफ और दौसा के लालसोट में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एडिएसपी कार्यालय खोले जाएंगे। इन कार्यालयों के लिए प्रति कार्यालय अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, सहायक उप निरीक्षक एवं कनिष्ठ सहायक के 1-1 तथा कांस्टेबल मय ड्राइवर के 3-3 पद कुल 30 पद सृजित होंगे।

इसी प्रकार अरनोद (प्रतापगढ़), तालेड़ा (बूंदी), पहाड़ी (भरतपुर), गंगाशहर (बीकानेर), रामसर (बाड़मेर), बौंली (सवाईमाधोपुर), खण्डेला (सीकर), अजीतगढ़ (सीकर), सिवाना (बाडमेर) एवं आहोर (जालौर) में उप पुलिस अधीक्षक कार्यालय खोले जाएंगे। इनके लिए उप पुलिस अधीक्षक, हैड कांस्टेबल एवं कनिष्ठ सहायक के 1-1 तथा कांस्टेबल मय ड्राइवर के 4-4 पद कुल 63 पद सृजित होंगे।

नए शहरी और ग्रामीण पुलिस थाने

वैशाली नगर (अलवर), मुक्ता प्रसाद नगर (बीकानेर), श्रीनाथ जी (राजसमंद), गोकुलपुरा (सीकर) एवं सदर पुलिस थाना बयाना (भरतपुर) में नवीन शहरी पुलिस थाने खुलेंगे। इनमें निरीक्षक का 1, उप निरीक्षक के 5, सहायक उप निरीक्षक के 6, हैड कांस्टेबल के 8, कांस्टेबल के 38 तथा कांस्टेबल मय ड्राइवर के 2 पद कुल 300 पद सृजित होंगे। इसी प्रकार बासदयाल (अलवर), हदां (बीकानेर), राहुवास (दौसा), तनोट (जैसलमेर) एवं गोठड़ा (झुंझुनूं) में नवीन ग्रामीण थाने खुलेंगे। इनमें थाना निरीक्षक का 1, उप निरीक्षक के 2, सहायक उप निरीक्षक के 4, हैड कांस्टेबल के 5, कांस्टेबल के 31 तथा कांस्टेबल मय ड्राइवर के 2 पद कुल 225 पद है।

UIT udaipur door to step delivery services

खुलेंगे 3 महिला पुलिस थाने

महिला पुलिस थाना, डीडवाना (नागौर), महिला पुलिस थाना, नावां (नागौर) एवं महिला पुलिस थाना, कोटपूतली (जयपुर) के लिए प्रति थाना उप निरीक्षक का 1, सहायक उप निरीक्षक के 4, हैड कांस्टेबल के 3 एवं कांस्टेबल मय ड्राइवर के 22 पद कुल 90 पद सृजित होंगे।

क्रमोन्नत पुलिस थानों में पदों का सृजन

प्रदेश की 10 पुलिस चौकी पुलिस थानों में क्रमोन्नत की गई है। इनमें अंगाई (धौलपुर), मोर (टोंक), सुलताना (झुंझुनूं), बबाई (झुंझुनूं), जनूथर (भरतपुर), निम्बी जोधा (नागौर), बडू (नागौर), डाबला (सीकर), कैलाशनगर (सिरोही) एवं जाजोद (सीकर) पुलिस चौकी क्रमोन्नत हुई है। अब इन पुलिस थानों में में प्रति थाना निरीक्षक का 1, उप निरीक्षक के 2, सहायक उप निरीक्षक के 4, हैड कांस्टेबल के 5, कांस्टेबल के 31 तथा कांस्टेबल मय ड्राइवर के 2 पद सृजित किए जाएंगे। इन 10 क्रमोन्नत थानों में कुल 395 पद सृजित होंगे।

38 नवीन पुलिस चौकियां भी

प्रदेश के विभिन्न जिलों में 38 नवीन पुलिस चौकियां भी खोली जाएंगी। प्रति चौकी उप निरीक्षक का 1 एवं कांस्टेबल के 6 पद सृजित किए जाएंगे। इस प्रकार इन नवीन पुलिस चौकियों में कुल 266 पद सृजित होंगे। इन पुलिस कार्यालयों, थानों एवं चौकियों के सृजन से प्रदेश में कानून व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ होगी।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज(AR Live News)से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Jaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Events & Promotion
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .